SpaceX IPO वैल्युएशन के खेल में मस्क का मास्टरस्ट्रोक, रातों-रात बन जाएंगे दुनिया के पहले खरबपति

दुनिया के सबसे अमीर शख्स Elon Musk और ज्यादा अमीर होने जा रहे हैं। इतने अमीर, जितना पहले दुनिया में कभी कोई नहीं हुआ। यह संभव होने जा रहा है SpaceX IPO से, आप भी समझें वैल्युएशन का पूरा खेल।

SpaceX IPO के जरिये एलन मस्क दुनिया के पहले खरबपति (Trillionaire) बनने जा रहे हैं। असल में Elon Musk ने SpaceX IPO के वैल्यूएशन को मास्टरस्ट्रोक बनाया है। कंपनी, $1.75 ट्रिलियन वैल्यूएशन पर IPO लाने की तैयारी कर रही है। इससे पूरी दुनिया हैरान है। क्योंकि, लिस्टिंग के साथ ही 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा वैल्यू वाली यह दुनिया की पहली कंपनी होगी। इसके साथ ही यह कंपनी पहले ही दिन अमेरिका की 6 सबसे मूल्यवान लिस्टेड फर्मों में शामिल हो जाएगी।

SpaceX IPO

स्पेसएक्स आईपीओ से और अमीर हो जाएंगे मस्क

क्यों चौंका रहा वैल्यूएशन?

SpaceX की प्रस्तावित $1.75 ट्रिलियन वैल्यूएशन उसे Meta Platforms और Berkshire Hathaway जैसी दिग्गज कंपनियों के ऊपर पहुंचा देगा। IPO से कंपनी $75 अरब या उससे अधिक जुटाने जा रही है। यह भी अपने आप में रिकॉर्ड है। क्योंकि, यह दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

Starlink बना असली कमाई का इंजन

SpaceX के हैरान कर देने वाले वैल्यूएशन का सबसे मजबूत आधार उसका Starlink नेटवर्क है, जो मुनाफे में है और कंपनी की कुल आय का लगभग 50% से 80% हिस्सा दे रहा है। Starlink के 1 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर हैं। इसके अलावा Falcon 9 ने 2025 में 165 लॉन्च पूरे किए, जो स्पेस इंडस्ट्री में SpaceX की ऑपरेशनल पकड़ को दिखाता है।

End of Feed