Banking Sector: भारत का बैंकिंग सेक्टर मजबूत, खराब लोन में आएगी गिरावट

Indian Banking Sector: एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स में एनालिस्ट, दीपाली सेठ-छाबड़िया ने कहा कि हमें लगता है कि एसेट क्वालिटी स्थिर हो जाएगी और 31 मार्च,2025 तक बैंकिंग सेक्टर में खराब लोन घटकर ग्रॉस लोन का केवल 3 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

भारत का वित्तीय सेक्टर लगातार मजबूत बना हुआ है। सरकार द्वारा किए जा रहे सुधारों और अर्थव्यवस्था की तेज आर्थिक गति से इसे सहारा मिल रहा है। यह जानकारी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने 2025 बैंकिंग आउटलुक में दी। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स में एनालिस्ट, दीपाली सेठ-छाबड़िया ने कहा, "हमें लगता है कि एसेट क्वालिटी स्थिर हो जाएगी और 31 मार्च,2025 तक बैंकिंग सेक्टर में खराब लोन घटकर ग्रॉस लोन का केवल 3 प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इस सकारात्मक ट्रेंड की वजह मजबूत कॉरपोरेट बैलेंसशीट का होना और रिक्स मैनेजमेंट प्रथाओं का बढ़ना है।"

Banking Sector

Banking Sector

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि रिटेल लोन के अंडरराइटिंग स्टैंडर्ड मजबूत बने हुए हैं। हालांकि, पर्सनल लोन की वृद्धि के कारण जोखिम बना हुआ है। एसएंडपी ग्लोबल का अनुमान है कि लोन ग्रोथ (विशेषकर रिटेल सेगमेंट में) जीडीपी की वृद्धि दर से अधिक रहेगी। हालांकि, डिपॉजिट वृद्धि दर में कम रह सकती है और इसका प्रभाव क्रेडिट-डिपॉजिट रेश्यो देखने को मिल सकता है।

End of Feed