बिजनेस

सोने का भाव आज का 21 जुलाई 2026: रेट में फिर बढ़े रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K के दाम दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 21 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 21 July 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढाव हो रहा है। आज फिर बढ़ोतरी हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 1,47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1.14% बढ़कर यानी 1607 रुपये तेजी के साथ 1,42,995 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,41,388 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत 4,072.10 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,43,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 1,42,254 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,43,404 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम तक 1,43,137 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 21 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने का प्रकार1 ग्राम10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना₹14,367₹1,43,670₹4,07,298₹1,67,574
22 कैरेट सोना₹13,170₹1,31,698₹3,73,356₹1,53,609
20 कैरेट सोना₹11,973₹1,19,725₹3,39,415₹1,39,645
18 कैरेट सोना₹10,775₹1,07,753₹3,05,473₹1,25,680
16 कैरेट सोना₹9,578₹95,780₹2,71,532₹1,11,716
14 कैरेट सोना₹8,381₹83,808₹2,37,590₹97,751
12 कैरेट सोना₹7,184₹71,835₹2,03,649₹83,787
10 कैरेट सोना₹5,986₹59,863₹1,69,707₹69,822

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 142254 रुपये प्रति 10 ग्राम143404 रुपये प्रति 10 ग्राम143137 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 141684 रुपये प्रति 10 ग्राम142830 रुपये प्रति 10 ग्राम142564 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 130305 रुपये प्रति 10 ग्राम131358 रुपये प्रति 10 ग्राम131113 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 106691 रुपये प्रति 10 ग्राम107553 रुपये प्रति 10 ग्राम107353 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 83219 रुपये प्रति 10 ग्राम83892 रुपये प्रति 10 ग्राम83735 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹144370₹132350₹108310
मुंबई₹144220₹132200₹108160
कोलकाता₹144220₹132200₹108160
चेन्नई₹143470₹131510₹109660
पटना₹144270₹132250₹108210
लखनऊ₹144370₹132350₹108310
मेरठ₹144370₹132350₹108310
अयोध्या₹144370₹132350₹108310
कानपुर₹144370₹132350₹108310
गाजियाबाद₹144370₹132350₹108310
नोएडा₹144370₹132350₹108310
गुरुग्राम₹144370₹132350₹108310
चंडीगढ़₹144370₹132350₹108310
जयपुर₹144370₹132350₹108310
लुधियाना₹144370₹132350₹108310
गुवाहाटी₹144220₹132200₹108160
इंदौर₹144270₹132250₹108210
अहमदाबाद₹144270₹132250₹108210
वडोदरा₹144270₹132250₹108210
सूरत₹144270₹132250₹108210
पुणे₹144220₹132200₹108160
नागपुर₹144220₹132200₹108160
नासिक₹144250₹132230₹108190
बैंगलोर₹144220₹132200₹108160
भुवनेश्वर₹144220₹132200₹108160
रायपुर₹144220₹132200₹108160
हैदराबाद₹144220₹132200₹108160

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने की कीमतों में 1,400 रुपये की तेजी आई और यह करीब 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपये बढ़कर 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर पहुंच गया जबकि शुक्रवार को यह 1,45,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ करीब 4,020 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा

हाजिर बाजार में मजबूत मांग के बीच सटोरियों की ताजा लिवाली से वायदा कारोबार में सोमवार को सोने का भाव 294 रुपये बढ़कर 1,41,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 294 रुपये यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 1,41,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.17 प्रतिशत घटकर 4,010.69 डॉलर प्रति औंस रहा। एक्सपर्ट्स ने बताया कि कारोबारियों द्वारा नए सौदे किए जाने से सोने की कीमतों में तेजी आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि पिछले सप्ताह की तेज गिरावट के बाद सोने में निचले स्तर पर खरीदारी देखने को मिली, जिससे इसकी कीमतों को सहारा मिला। वहीं, चांदी में बिकवाली का दबाव बना रहा, क्योंकि निवेशक भू-राजनीतिक जोखिमों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को ऊंचे स्तर पर बनाए रखने की संभावनाओं का आकलन कर रहे हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद सस्ते स्तर पर खरीदारी आने से सोमवार को सोने में तेजी आई। उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर में नरमी से भी विदेशी खरीदारों के लिए सोना अधिक आकर्षक बना। कोटक सिक्योरिटीज की सहायक उपाध्यक्ष (जिंस अनुसंधान) कायनात चैनवाला ने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मध्यस्थता के प्रयास जारी रहने से बाजार पर असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव एक प्रमुख कारक बना हुआ है।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि निकट अवधि में सोना सीमित दायरे में रह सकता है और भू-राजनीतिक घटनाक्रम अल्पकालिक उतार-चढ़ाव को प्रभावित करेंगे, जबकि अमेरिकी मौद्रिक नीति सख्त रहने की संभावना से सोने में बड़ी तेजी सीमित रह सकती है।

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड 91 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 85 डॉलर के स्तर को पार कर गया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article