बिजनेस

चांदी का भाव आज का 21 जुलाई 2026: कीमतों में बड़ी उछाल, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली से लेकर मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 21 July 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 21 July 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच चांदी के दामों (silver rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज फिर कीमतों में बढ़ोतरी हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 2.65% बढ़कर यानी 5791 रुपये बढ़त के साथ 2,24,191 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,18,400 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 59.26 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,24,650 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 2,19,575 रुपये किलो थी, जो दोपहर तक 222734 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,23,204 रुपये किलो हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,35,000 रुपये प्रति किलो हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 2,21,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर रही। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 21 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी का प्रकार1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
चांदी 999 फाइन₹2,24,650₹6,369₹2,620
चांदी 925 स्टर्लिंग₹2,07,801₹5,891₹2,424
चांदी 900 कॉइन₹2,02,185₹5,732₹2,358
चांदी 800 जर्मन₹1,79,720₹5,095₹2,096

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
चेन्नई₹2,350₹23,500₹2,35,000
पटना₹2,350₹23,500₹2,35,000
लखनऊ₹2,350₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹2,350₹23,500₹2,35,000
अयोध्या₹2,350₹23,500₹2,35,000
कानपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
गाजियाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
नोएडा₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुरुग्राम₹2,350₹23,500₹2,35,000
चंडीगढ़₹2,350₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुवाहाटी₹2,350₹23,500₹2,35,000
इंदौर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹2,350₹23,500₹2,35,000
सूरत₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
नागपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
नासिक₹2,350₹23,500₹2,35,000
बैंगलोर₹2,350₹23,500₹2,35,000
भुवनेश्वर₹2,349₹23,490₹2,34,900
रायपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
हैदराबाद₹2,349₹23,490₹2,34,900

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच वायदा कारोबार में चांदी का भाव सोमवार को 0.75 प्रतिशत बढ़कर 2.18 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सितंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों का भाव 1,618 रुपये यानी 0.75 प्रतिशत चढ़कर 2,18,021 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। विदेशी बाजार कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 1.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56.59 डॉलर प्रति औंस रहा। एक्सपर्ट्स ने बताया कि कारोबारियों द्वारा नए सौदे किए जाने से चांदी की कीमतों में तेजी आई।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि चांदी की कीमतों में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही। चांदी 1,000 रुपये टूटकर 2,21,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में यह 2,22,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी में 10 जुलाई के बाद से अब तक कुल 15,500 रुपये यानी करीब 6.5 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब दो प्रतिशत चढ़कर 57 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article