सोने का भाव आज का 8 अक्टूबर 2025: सोना-चांदी हुआ इतना महंगा, छूट जाएंगे पसीने, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 8 October 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली रही है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही चांदी के रेट भी।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 8 October 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,22,098 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1,52,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही और यह 2600 रुपये चढ़कर 1,26,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गईं। चांदी की कीमतें 3000 रुपये बढ़कर 1,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) के अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर के करीब पहुंच गईं। विदेशी बाजारों में हाजिर सोना करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 4,049.59 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हाजिर चांदी 2 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 48.99 डॉलर प्रति औंस के उच्चस्तर पर पहुंच गई। वैश्विक बाजार में सोना पहली बार 4,000 डॉलर प्रति औंस के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गया। उधर घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें 1,109 रुपये बढ़कर 1,22,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। MCX पर चांदी वायदा कीमत बढ़कर 1,48,179 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

Gold price today,Silver price today, Gold rate India, Silver rate India (3)

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धता सुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 119941 रुपये प्रति 10 ग्राम121799 रुपये प्रति 10 ग्राम122098 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 119461 रुपये प्रति 10 ग्राम121311 रुपये प्रति 10 ग्राम121609 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 109866 रुपये प्रति 10 ग्राम111568 रुपये प्रति 10 ग्राम111842 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 89956 रुपये प्रति 10 ग्राम91349 रुपये प्रति 10 ग्राम91574 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 70166 रुपये प्रति 10 ग्राम71252 रुपये प्रति 10 ग्राम71427 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 149441 रुपये प्रति किलोग्राम150783 रुपये प्रति किलोग्राम152700 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 700 रुपये उछलकर 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई। हालांकि, चांदी अपने अपने उच्चतम स्तर से 3,400 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर आ गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 1,23,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय सर्राफा बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 700 रुपये बढ़कर 1,23,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,22,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

End of Feed