सोने का भाव आज का 6 नवंबर 2025: सोना-चांदी के रेट में फिर तेजी, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के ताजा दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 6 November 2025: सोने और चांदी की कीमतों लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। कभी कीमतें चढ़ती हैं तो कभी लुढ़क जाती हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं, साथ ही चांदी का ताजा भाव भी जानिए।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 6 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कभी कीमतें बढ़ती हैं तो कभी घटती हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 120,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी का भाव बढ़कर 1,48,242 रुपये प्रति किलो हो गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना बढ़त के साथ 1,20,522 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दूसरी ओर एमसीएक्स पर चांदी बढ़त के साथ 1,47,424 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी रही। कॉमेक्स सोने का वायदा भाव मामूली बढ़त के साथ 3,994.55 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत भी बढ़कर 48.05 डॉलर प्रति औंस हो गई। आइए आगे जानते हैं IBJA द्वारा जारी किए गए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम। साथ में चांदी की कीमत भी जानिए।

Gold price today, Silver price today, Gold rate India, Silver rate India, 24 carat gold price (3)

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोने-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट120419 रुपये प्रति 10 ग्राम120100 रुपये प्रति 10 ग्राम120670 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट119937 रुपये प्रति 10 ग्राम119619 रुपये प्रति 10 ग्राम120187 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट110304 रुपये प्रति 10 ग्राम110012 रुपये प्रति 10 ग्राम110534 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट90314 रुपये प्रति 10 ग्राम90075 रुपये प्रति 10 ग्राम90503 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट70445 रुपये प्रति 10 ग्राम70259 रुपये प्रति 10 ग्राम70592 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999146150 रुपये प्रति किलोग्राम147358 रुपये प्रति किलोग्राम148242 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

दिल्ली की राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 1,200 रुपये सस्ता होकर 1,24,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता (23 कैरेट) वाला सोना भी 1,200 रुपये टूटकर 1,23,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। इससे पहले सोमवार को इसका भाव 1,24,700 रुपये प्रति 10 ग्राम था। पिछली सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा चांदी का भाव

चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। यह 2,500 रुपये टूटकर 1,51,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर आ गई, जबकि सोमवार को इसका बंद भाव 1,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

End of Feed