सोने का भाव आज का 6 मार्च 2026: रेट में फिर बदलाव, घटे या बढ़े, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 6 March 2026: ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने (Gold jewellery rates) खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 6 March 2026: चल रहे ईरान और अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच सोने की कीमतों में बदलाव जारी है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,100 रुपये या करीब एक प्रतिशत घटकर 1,64,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव रात तक 1.3% चढ़कर यानी 2077 रुपये बढ़कर 1,61,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन 159673 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 14.70 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 5,095.81 डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट का सोना का भाव घटकर 1,61,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार सुबह तक 24 कैरेट सोने की कीमत 160586 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। जो दोपहर तक 1,59,409 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक घटकर 158751 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

Gold price today, gold rate today, Gold rate India, 24 carat gold price, 22 carat gold price

सोना का ताजा भाव जानिए

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 160586 रुपये प्रति 10 ग्राम159409 रुपये प्रति 10 ग्राम158751 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 159943 रुपये प्रति 10 ग्राम158771 रुपये प्रति 10 ग्राम158115 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 147097 रुपये प्रति 10 ग्राम146019 रुपये प्रति 10 ग्राम145416 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट120440 रुपये प्रति 10 ग्राम119557 रुपये प्रति 10 ग्राम119063 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 93943 रुपये प्रति 10 ग्राम93254 रुपये प्रति 10 ग्राम92869 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed