बिजनेस

चांदी का भाव आज का 6 मार्च 2026: रेट में बड़ा उलटफेर, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 6 March 2026: ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। कभी तेज बढ़ोतरी होती है तो कभी तेज गिरावट होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 6 March 2026 : ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कभी काफी तेज हो जाती है तो कभी लुढ़क जाती है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 600 रुपये टूटकर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव रात तक 2.7% बढ़कर यानी 7074 रुपये चढ़कर 2,69,265 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन 2,62,191 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 1.4 प्रतिशत बढ़कर 83.40 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी 2,84,900 रुपये किलो है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी 2,64,212 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,63,310 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक घटकर 2,60,273 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,849₹28,490₹2,84,900
मुंबई₹2,849₹28,490₹2,84,900
कोलकाता₹2,849₹28,490₹2,84,900
चेन्नई₹2,949₹29,490₹2,94,900
पटना₹2,849₹28,490₹2,84,900
लखनऊ₹2,849₹28,490₹2,84,900
अयोध्या₹2,849₹28,490₹2,84,900
मेरठ₹2,849₹28,490₹2,84,900
कानपुर₹2,849₹28,490₹2,84,900
गाजियाबाद₹2,849₹28,490₹2,84,900
नोएडा₹2,849₹28,490₹2,84,900
गुरुग्राम₹2,849₹28,490₹2,84,900
चंडीगढ़₹2,849₹28,490₹2,84,900
जयपुर₹2,849₹28,490₹2,84,900
लुधियाना₹2,849₹28,490₹2,84,900
गुवाहाटी₹2,849₹28,490₹2,84,900
इंदौर₹2,849₹28,490₹2,84,900
अहमदाबाद₹2,849₹28,490₹2,84,900
वडोदरा₹2,849₹28,490₹2,84,900
सूरत₹2,849₹28,490₹2,84,900
नागपुर₹2,849₹28,490₹2,84,900
नासिक₹2,849₹28,490₹2,84,900
पुणे₹2,849₹28,490₹2,84,900
बैंगलोर₹2,849₹28,490₹2,84,900
भुवनेश्वर₹2,949₹29,490₹2,94,900
कटक₹2,949₹29,490₹2,94,900
केरल₹2,949₹29,490₹2,94,900
रायपुर₹2,849₹28,490₹2,84,900
हैदराबाद₹2,949₹29,490₹2,94,900
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी का भाव

दिल्ली का सर्राफा बाजार होली के कारण मंगलवार और बुधवार को बंद रहा। उसके बाद गुरुवार को बाजार खुले। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 27,700 रुपये या 9.23 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 2,72,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। वैश्विक स्तर पर, हाजिर चांदी थोड़ी बढ़त के साथ 84.11 डॉलर प्रति औंस पर रही।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मई डिलीवरी वाले चांदी की कीमत 1,844 रुपये यानी 0.69 प्रतिशत बढ़कर 2,67,404 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 6,353 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में मई कॉन्ट्रैक्ट वाला कॉमेक्स चांदी वायदा 1.07 डॉलर यानी 1.29 प्रतिशत बढ़कर 84.25 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि गुरुवार को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया क्योंकि अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से बढ़ी मजबूत सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग को, ऊंचे स्तर पर भारी मुनाफावसूली ने बेअसर कर दिया।

ऑगमोंट में शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा कि बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापार तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग लौटने से चांदी हाल के निचले स्तर से वापस उछले हैं।

विश्लेषकों ने कहा कि ईरान से जुड़े लंबे संघर्ष की चिंताओं के कारण निवेशकों के सतर्क रहने से कीमती धातुओं की मांग बढ़ी जिससे अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में बढ़त के साथ चांदी में भी बढ़त हुई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article