बिजनेस

सोने का भाव आज का 4 जून 2026: आज इतना महंगा हुआ सोना, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 4 June 2026: कैरेट के हिसाब से सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 4 June 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका तनाव के चलते सोने की कीमतों ( gold rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतें बढ़नी शुरू हो गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 700 रुपये बढ़कर 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 1.08% बढ़कर यानी 1668 रुपये बढ़त के साथ 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,54,332 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत करीब एक प्रतिशत बढ़कर 4,471.79 डॉलर प्रति औंस रही। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक सोना 1,55,036 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,55,581 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,56,086 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव अभी तक 1,56,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा जेवर खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 155036 रुपये प्रति 10 ग्राम155581 रुपये प्रति 10 ग्राम156086 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 154415 रुपये प्रति 10 ग्राम154958 रुपये प्रति 10 ग्राम155461 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 142013 रुपये प्रति 10 ग्राम142512 रुपये प्रति 10 ग्राम142975 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 116277 रुपये प्रति 10 ग्राम116686 रुपये प्रति 10 ग्राम117065 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 90696 रुपये प्रति 10 ग्राम91015 रुपये प्रति 10 ग्राम91310 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹156260₹143250₹117230
मुंबई₹156110₹143100₹117080
कोलकाता₹156110₹143100₹117080
चेन्नई₹157970₹144800₹121600
पटना₹156160₹143150₹117130
लखनऊ₹156260₹143250₹117230
अयोध्या₹156260₹143250₹117230
मेरठ₹156260₹143250₹117230
कानपुर₹156260₹143250₹117230
गाजियाबाद₹156260₹143250₹117230
नोएडा₹156260₹143250₹117230
गुरुग्राम₹156260₹143250₹117230
चंडीगढ़₹156260₹143250₹117230
जयपुर₹156260₹143250₹117230
लुधियाना₹156260₹143250₹117230
गुवाहाटी₹156110₹143100₹117080
जलगांव₹156110₹143100₹117080
इंदौर₹156160₹143150₹117130
अहमदाबाद₹156160₹143150₹117130
वडोदरा₹156160₹143150₹117130
सूरत₹156160₹143150₹117130
पुणे₹156110₹143100₹117080
नागपुर₹156110₹143100₹117080
नासिक₹156140₹143130₹117110
बैंगलोर₹156110₹143100₹117080
भुवनेश्वर₹156110₹143100₹117080
कटक₹156110₹143100₹117080
रायपुर₹156110₹143100₹117080
हैदराबाद₹156110₹143100₹117080
केरल₹156110₹143100₹117080

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

वैश्विक बाजारों में कमजोरी और अमेरिका-ईरान संघर्ष विराम समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 1,850 रुपये टूटकर 1.59 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,850 रुपये या 1.14 प्रतिशत टूटकर 1,59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई, जो मंगलवार के बंद भाव 1,61,450 रुपये प्रति 10 ग्राम से कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 0.54 प्रतिशत टूटकर 4,463.84 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

अमेरिका और ईरान के बीच ताजा हमलों के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट को देखते हुए, युद्धविराम समझौते की संभावनाओं पर चिंता बढ़ने के कारण, वायदा कारोबार में सोने की कीमतें 562 रुपये टूटकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 562 रुपये यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,58,784 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में अगस्त डिलीवरी के लिए कॉमेक्स सोना वायदा करीब एक प्रतिशत टूटकर 4,482.30 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि बुधवार को घरेलू बाजारों में सोने की कीमतें गिर गईं, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है, जिससे लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरें बने रहने की आशंका पैदा हो गई है, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ा है। मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि सोने की कीमतें दबाव में थीं, क्योंकि अमेरिका-ईरान समझौता अभी भी दूर की कौड़ी बना हुआ है।

एक्सपर्ट्स ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच ताजा मिसाइलों और ड्रोन हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और युद्धविराम व्यवस्था की संभावनाओं पर चिंता बढ़ने के बाद निवेशकों का ध्यान पश्चिम एशिया के विकासक्रम पर केंद्रित रहा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article