बिजनेस

सोने का भाव आज का 31 मई 2026: आज क्या है रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 31 May 2026: कैरेट के हिसाब से सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जनिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 31 May 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका तनाव के चलते सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,600 रुपये बढ़कर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव घटकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,56,925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 157190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 1,56,463 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट (999) 156463 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट (995) 155836 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट (916) 143320 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट (750) 117347 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट (585) 91531 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹157190₹144100₹117930
मुंबई₹157040₹143950₹117780
कोलकाता₹157040₹143950₹117780
पटना₹157090₹144000₹117830
लखनऊ₹157190₹144100₹117930
अयोध्या₹157190₹144100₹117930
मेरठ₹157190₹144100₹117930
कानपुर₹157190₹144100₹117930
गाजियाबाद₹157190₹144100₹117930
नोएडा₹157190₹144100₹117930
गुरुग्राम₹157190₹144100₹117930
चंडीगढ़₹157190₹144100₹117930
चेन्नई₹159600₹146300₹122750
जयपुर₹157190₹144100₹117930
लुधियाना₹157190₹144100₹117930
गुवाहाटी₹157040₹143950₹117780
इंदौर₹157090₹144000₹117830
अहमदाबाद₹157090₹144000₹117830
वडोदरा₹157090₹144000₹117830
सूरत₹157090₹144000₹117830
पुणे₹157040₹143950₹117780
नागपुर₹157040₹143950₹117780
नासिक₹157070₹143980₹117810
बैंगलोर₹157040₹143950₹117780
भुवनेश्वर₹157040₹143950₹117780
कटक₹157040₹143950₹117780
रायपुर₹157040₹143950₹117780
हैदराबाद₹157040₹143950₹117780
केरल₹157040₹143950₹117780

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

तेजी, मजबूत वैश्विक रुख, अमेरिका-ईरान के बीच शुरुआती समझौते की संभावना और घरेलू बाजार में शादी-ब्याह की मांग की उम्मीदों के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,600 रुपये बढ़कर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। स्थानीय बाजार के जानकारों के मुताबिक 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,600 रुपये बढ़कर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। ईद-उल-अजहा के अवसर पर बृहस्पतिवार को सर्राफा बाजार बंद रहे। बुधवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,61,300 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 4,530.72 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले कारोबारी दिन सोने का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 259 रुपये की गिरावट के साथ 62,507 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्र्रैक्ट का भाव 259 रुपये यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,56,666 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,508 डॉलर प्रति औंस हो गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लि में जिंस शोध प्रमुख हरीश वी ने कहा कि सोने की कीमतें थोड़ी बढ़ी है। इसका कारण अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष विराम से जुड़े घटनाक्रम और हाल में महंगाई के आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर संबंधी परिदृश्य है। उन्होंने कहा कि घरेलू बाजार में शादी-ब्याह की मांग की उम्मीदों के चलते इन कीमती धातुओं की कीमतें मजबूत बनी रहीं। हरीश ने कहा कि हमें निकट भविष्य में बिकवाली का कोई बड़ा दबाव नजर नहीं आता, क्योंकि बाजार के बुनियादी कारक कीमतों को लगातार सहारा दे रहे हैं। चांदी भी संभवतः सोने के रुख का ही अनुसरण करेगी, जिसे ’सुरक्षित निवेश’ की मांग और औद्योगिक क्षेत्र की संभावनाओं, दोनों से ही मदद मिलेगी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि विदेशी बाजार में हाजिर सोना की कीमतों में करीब एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। अमेरिका और ईरान के बीच एक शुरुआती समझौते की बातचीत से इस कीमती धातु पर नीचे जाने का दबाव कम हुआ है। उन्होंने कहा कि हालांकि, समझौते के बारे में पूरी जानकारी न होने के कारण इसकी कीमतें एक सीमित दायरे में ही रहेंगी।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article