बिजनेस

सोने का भाव आज का 3 जून 2026: आज 1850 रु घटी कीमत, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 3 June 2026: कैरेट के हिसाब से सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 3 June 2026 : ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सोने की कीमतों ( gold rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद फिर गिरावट शुरू हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 1,850 रुपये या 1.14 प्रतिशत टूटकर 1,59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.89% घटकर यानी 1378 रुपये गिरावट के साथ 1,54,171 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,55,549 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 0.54 प्रतिशत टूटकर 4,463.84 डॉलर प्रति औंस रह गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक 156294 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,55,264 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 155036 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,370 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा जेवर खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 156294 रुपये प्रति 10 ग्राम155264 रुपये प्रति 10 ग्राम155036 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 155668 रुपये प्रति 10 ग्राम154642 रुपये प्रति 10 ग्राम154415 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 143165 रुपये प्रति 10 ग्राम142222 रुपये प्रति 10 ग्राम142013 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 117221 रुपये प्रति 10 ग्राम116448 रुपये प्रति 10 ग्राम116277 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 91432 रुपये प्रति 10 ग्राम90829 रुपये प्रति 10 ग्राम90696 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹156370₹143350₹117320
मुंबई₹156220₹143200₹117170
कोलकाता₹156220₹143200₹117170
चेन्नई₹158180₹145000₹121800
पटना₹156270₹143250₹117220
लखनऊ₹156370₹143350₹117320
अयोध्या₹156370₹143350₹117320
मेरठ₹156370₹143350₹117320
कानपुर₹156370₹143350₹117320
गाजियाबाद₹156370₹143350₹117320
नोएडा₹156370₹143350₹117320
गुरुग्राम₹156370₹143350₹117320
चंडीगढ़₹156370₹143350₹117320
जयपुर₹156370₹143350₹117320
लुधियाना₹156370₹143350₹117320
गुवाहाटी₹156220₹143200₹117170
इंदौर₹156270₹143250₹117220
अहमदाबाद₹156270₹143250₹117220
वडोदरा₹156270₹143250₹117220
सूरत₹156270₹143250₹117220
पुणे₹156220₹143200₹117170
नागपुर₹156220₹143200₹117170
नासिक₹156250₹143230₹117200
बैंगलोर₹156220₹143200₹117170
भुवनेश्वर₹156220₹143200₹117170
कटक₹156220₹143200₹117170
रायपुर₹156220₹143200₹117170
हैदराबाद₹156220₹143200₹117170
केरल₹156220₹143200₹117170

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से इन कीमती धातुओं की मांग फिर से बढ़ गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतें 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 1,050 रुपये बढ़कर 1,61,450 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। सोमवार को यह 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 1 प्रतिशत बढ़कर 4,528.75 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

अमेरिका-ईरान टकराव के इर्द-गिर्द ताजा भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत करीब 1 प्रतिशत की तेजी के साथ 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,313 रुपये यानी 0.82 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,60,554 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक बाजारों में, न्यूयॉर्क में अगस्त डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट के लिए कॉमेक्स सोना वायदा 63.79 डॉलर या 1.42 प्रतिशत बढ़कर 4,570.09 डॉलर प्रति औंस हो गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स ने कहा कि कीमती धातुओं को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सहारा मिला। इससे पश्चिम एशिया में तनाव के कारण पैदा होने वाले महंगाई के झटके का डर कुछ कम हुआ। अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में कमी और कमजोर डॉलर ने सर्राफा की कीमतों की अपील को और बढ़ा दिया। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक-जिंस और मुद्रा जतिन त्रिवेदी ने कहा कि घरेलू सोने की कीमतों को रुपये की कमजोरी से भी सहारा मिला। कमजोर रुपये ने वैश्विक बाजार की अनिश्चितता से पड़ने वाले कुछ दबाव को कम करने में मदद की और घरेलू सर्राफा बाजार में बढ़त को सहारा दिया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कोटक नियो की एवीपी जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा कि मंगलवार को हाजिर सोना एक प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 4,520 डॉलर प्रति औंस हो गए। इसकी वजह यह रही कि कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी से महंगाई और ब्याज दरों के भविष्य को लेकर चिंताएं कम हुईं। चैनवाला ने कहा कि अब ध्यान अमेरिका के वृहद आर्थिक आंकड़ों पर जा रहा है, जिसमें नौकरियों के खाली पदों की संख्या, फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियां, और शुक्रवार को जारी होने वाली गैर-कृषि पे रोल रिपोर्ट शामिल हैं।

निवेशकों का ध्यान अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत से जुड़े घटनाक्रमों पर टिका हुआ है। बाजार कूटनीतिक प्रगति को लेकर आशावाद और इस चिंता के बीच झूल रहे हैं कि बातचीत टूट भी सकती है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी आई क्योंकि निवेशकों ने पश्चिम एशिया में ताजा सैन्य विकासक्रम के बाद भू-राजनीतिक जोखिमों का पुनर्मूल्यांकन किया, जिसने अमेरिका और ईरान के बीच एक स्थायी शांति समझौते को सुरक्षित करने के प्रयासों को जटिल बना दिया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article