बिजनेस

सोने का भाव आज का 29 अप्रैल 2026: रेट में गिरावट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 29 April 2026: आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोने का भाव आज का 29 अप्रैल 2026: रेट में गिरावट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 29 April 2026 : अमेरिका-ईरान में चल रहे तनातनी के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,500 रुपये यानी एक प्रतिशत गिरकर 1,52,800 रुपये (सभी टैक्स समेत) प्रति 10 ग्राम रह गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज बाजार ओपन होने के बाद शाम तक 0.82% गिरकर यानी 1227 रुपये गिरावट के साथ 1,48,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,50,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बुधवार सुबह तक 24 कैरेट वाला सोना 1,48,782 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो दोपहर तक 148821 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम तक 147973 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 23.31 डॉलर यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर 4,573.75 डॉलर प्रति औंस रह गया। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 148782 रुपये प्रति 10 ग्राम148821 रुपये प्रति 10 ग्राम147973 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 148186 रुपये प्रति 10 ग्राम148225 रुपये प्रति 10 ग्राम147380 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 136284 रुपये प्रति 10 ग्राम136320 रुपये प्रति 10 ग्राम135543 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 111587 रुपये प्रति 10 ग्राम111616 रुपये प्रति 10 ग्राम110980 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 87038 रुपये प्रति 10 ग्राम87060 रुपये प्रति 10 ग्राम86564 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट (10 ग्राम)22 कैरेट (10 ग्राम)18 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली₹150590₹138050₹112980
मुंबई₹150440₹137900₹112830
कोलकाता₹150440₹137900₹112830
चेन्नई₹152190₹139500₹116350
पटना₹150490₹137950₹112880
लखनऊ₹150590₹138050₹112980
अयोध्या₹150590₹138050₹112980
मेरठ₹150590₹138050₹112980
कानपुर₹150590₹138050₹112980
गाजियाबाद₹150590₹138050₹112980
नोएडा₹150590₹138050₹112980
गुरुग्राम₹150590₹138050₹112980
चंडीगढ़₹150590₹138050₹112980
जयपुर₹150590₹138050₹112980
लुधियाना₹150590₹138050₹112980
गुवाहाटी₹150440₹137900₹112830
इंदौर₹150490₹137950₹112880
अहमदाबाद₹150490₹137950₹112880
सूरत₹150490₹137950₹112880
वडोदरा₹150490₹137950₹112880
पुणे₹150440₹137900₹112830
नागपुर₹150440₹137900₹112830
नासिक₹150470₹137930₹112860
बैंगलोर₹150440₹137900₹112830
भुवनेश्वर₹150440₹137900₹112830
कटक₹150440₹137900₹112830
केरल₹150440₹137900₹112830
रायपुर₹150440₹137900₹112830
हैदराबाद₹150440₹137900₹112830

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमत 1,800 रुपये टूटकर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रही, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,800 रुपये यानी 1.15 प्रतिशत टूटकर 1,54,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर रहा। सोमवार को सोना 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 95.37 डॉलर यानी 2.04 प्रतिशत टूटकर 4,586.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोना तीन सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया, क्योंकि बढ़ती ऊर्जा कीमतों ने मुद्रास्फीति की चिंताओं को बढ़ा दिया और लंबे समय तक उच्च ब्याज दरों की आशंका को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति में वृद्धि की आशंका के कारण अधिक सख्त नीतिगत रुख की संभावना है। इससे बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि हुई है। परिणामस्वरूप, यह स्थिति कीमतों पर अतिरिक्त गिरावट का दबाव डालती है। गांधी ने कहा कि कारोबारी अमेरिकी फेडरल रिजर्व समेत प्रमुख केंद्रीय बैंकों के निर्णयों से पहले अपने सौदों को कम कर रहे हैं। इससे कीमतों पर दबाव और बढ़ गया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना एक प्रतिशत से ज्यादा टूटकर करीब 4,580 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसकी वजह यह थी कि कच्चातेल और डॉलर में बढ़त जारी रही, क्योंकि ऐसी खबरें आई थीं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के ताजा प्रस्ताव से नाखुश हैं। इस प्रस्ताव में कथित तौर पर परमाणु वार्ता को टालने की बात शामिल थी। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप, महंगाई को लेकर चिंताएं और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों का कम होना डॉलर को मजबूती दे रहा है और कीमती धातुओं पर दबाव डाल रहा है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article