सोने का भाव आज का 27 नवंबर 2025: सोना फिसला, चांदी उछली, कैरेट के हिसाब से जानें ताजा दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 27 November 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। लेकिन कुछ दिनों से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी का रूख है। आइए जानते हैं आज देश में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमतें क्या हैं, साथ ही चांदी का भाव भी जानिए।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 26 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने का दाम बढ़कर 126,057 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 1,62,667 रुपये प्रति किलो हो गई। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।

Gold price today, Silver price today, Gold rate India (8)

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-Canva)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 126081 रुपये प्रति 10 ग्राम1258571 रुपये प्रति 10 ग्राम126057 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 125576 रुपये प्रति 10 ग्राम125353 रुपये प्रति 10 ग्राम125552 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 115490 रुपये प्रति 10 ग्राम115285 रुपये प्रति 10 ग्राम115468 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 94561 रुपये प्रति 10 ग्राम94393 रुपये प्रति 10 ग्राम94542 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 73757 रुपये प्रति 10 ग्राम73626 रुपये प्रति 10 ग्राम73743 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 159025 रुपये प्रति किलोग्राम161783 रुपये प्रति किलोग्राम162667 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 1,200 रुपये बढ़कर करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,30,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत भी 1,200 रुपये बढ़कर 1,29,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर पहुंच गया। 13 नवंबर को, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत वाला सोना क्रमशः 1,30,900 रुपये और 1,30,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। बुधवार को चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन तेजी आई और यह 2,300 रुपये बढ़कर 1,63,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। वैश्विक बाजार में, हाजिर सोना 33.50 डॉलर बढ़कर 4,164.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसके अलावा, विदेशी व्यापार में हाजिर चांदी 1.71 प्रतिशत बढ़कर 52.37 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

सोने-चांदी के वायदा भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में, दिसंबर डिलिवरी वाले सोना अनुबंध का वायदा भाव 475 रुपये बढ़कर 1,25,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया जिसमें 7,926 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इसी प्रकार, चांदी वायदा में भी तेजी आई, जिसके दिसंबर डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,388 रुपये बढ़कर 1,57,709 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 8,239 लॉट के लिए कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, दिसंबर डिलिवरी वाला कॉमेक्स सोना वायदा 28.20 डॉलर बढ़कर 4,193.40 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि दिसंबर अनुबंध वाले चांदी वायदा का भाव 1.03 प्रतिशत बढ़कर 51.61 डॉलर प्रति औंस हो गया।

End of Feed