Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 24 July 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिला रहा है। कीमतें कभी ऊपर तो कभी नीचे हो रही हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक गुरुवार शाम तक 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 98880 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, इसी तरह चांदी घटकर 115092 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।
सोने-चांदी का ताजा भाव (तस्वीर-istock)
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | दोपहर कारेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | शाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव |
| सोना 24 कैरेट | 100533 रुपये | 99107 रुपये | 98880 रुपये |
| सोना 23 कैरेट | 100130 रुपये | 98710 रुपये | 98484 रुपये |
| सोना 22 कैरेट | 92088 रुपये | 90782 रुपये | 90574 रुपये |
| सोना 18 कैरेट | 75400 रुपये | 74330 रुपये | 74160 रुपये |
| सोना 14 कैरेट | 58812 रुपये | 57978 रुपये | 57845 रुपये |
| चांदी 999 | 115850 रुपये प्रति किलो | 114550 रुपये प्रति किलो | 115092 रुपये प्रति किलो |
पिछले दिन क्या था सोने-चांदी का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक स्टॉकिस्ट के भारी खरीदारी से बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमतें 4,000 रुपये बढ़कर 1,18,000 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं जबकि सोने में 1,000 रुपये की तेजी रही। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,000 रुपये बढ़कर 1,01,020 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,00,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। बुधवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 900 रुपये बढ़कर 1,00,450 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 99,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को चांदी 3,000 रुपये बढ़कर 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। पिछले तीन सत्रों में इसमें 7,500 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई थी।
इस बीच, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सितंबर आपूर्ति के लिए चांदी वायदा 896 रुपये यानी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 1,16,551 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त आपूर्ति के लिए सोना वायदा 24 रुपये गिरकर 1,00,305 डॉलर प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 0.26 प्रतिशत गिरकर 3,422.87 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 0.26 प्रतिशत बढ़कर 39.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
क्यों बढ़े सोने-चांदी के दाम?
न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के साथ सोने की मांग बनी हुई है। इसका मुख्य कारण एक अगस्त की समयसीमा से पहले व्यापार समझौता होने की घटती उम्मीदें हैं। गांधी ने कहा कि इस अनिश्चितता ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है जिससे सुरक्षित निवेश की ओर रुझान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर में समग्र कमजोरी से भी कीमती धातु को समर्थन मिल रहा है। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि चांदी में तेजी का मौजूदा रुझान मुख्य रूप से औद्योगिक मांग से प्रेरित है। एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध उपाध्यक्ष और विश्लेषक (कॉमोडिटी एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा कि निवेशक अमेरिका, ब्रिटेन और यूरो क्षेत्र से विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र के पीएमआई आंकड़ों का इंतजार करेंगे। इससे निकट भविष्य में सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में संकेत मिलेंगे।
वायदा बाजार में सोने का भाव
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव बुधवार को मामूली रूप से बढ़कर 1,00,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने की कीमत एक रुपये बढ़कर 1,00,330 प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 16,073 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का वायदा भाव 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,427.74 डॉलर प्रति औंस रहा।
चांदी का वायदा भाव
बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 465 रुपये बढ़कर 1,16,120 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई क्योंकि प्रतिभागियों ने अपने सौदे बढ़ा दिए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सितंबर डिलीवरी वाले चांदी कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 465 रुपये या 0.4 प्रतिशत बढ़कर 1,16,120 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 20,631 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 39.36 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
