बिजनेस

इस तारीख को खुलेगा लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस का IPO, प्रति शेयर प्राइस बैंड तय

Laxmi India Finance IPO: गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस लिमिटेड का ₹254 करोड़ का आईपीओ 29 जुलाई को खुलेगा और 31 जुलाई को बंद होगा। कंपनी ने बताया कि इस आईपीओ का प्राइस बैंड प्रति शेयर तय किया गया है। यह इश्यू इक्विटी शेयरों के नए इश्यू और बिक्री पेशकश का संयोजन होगा।

Image

लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस का आईपीओ 29 जुलाई को खुलेगा, शेयर प्राइस तय (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Laxmi India Finance IPO: गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस लिमिटेड का 254 करोड़ रुपये का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 29 जुलाई 2025 को खुलने जा रहा है। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 150 से 158 रुपये प्रति शेयर तय किया है। यह इश्यू 31 जुलाई 2025 को बंद होगा।

Laxmi India Finance IPO का आकार और संरचना

  • जयपुर स्थित इस कंपनी का आईपीओ दो हिस्सों में बंटा है:-
  • 1.84 करोड़ इक्विटी शेयरों का नया निर्गम (Fresh Issue)
  • 56.38 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (Offer for Sale - OFS)
  • आईपीओ का कुल आकार, मूल्य दायरे के उच्चतम स्तर पर, 254.26 करोड़ रुपये आंका गया है।

Laxmi India Finance IPO से जुटाई गई राशि का उपयोग

कंपनी ने बताया कि नए शेयरों की बिक्री से जुटाई गई राशि का उपयोग पूंजी आधार मजबूत करने, ऋण देने की क्षमता बढ़ाने और सामान्य कॉर्पोरेट जरुरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

वित्तीय सेवाओं की विस्तृत रेंज

लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस एक गैर-जमा NBFC है, जो ग्राहकों को कई प्रकार के लोन प्रोडक्ट प्रदान करती है, जैसे:- एमएसएमई लोन, वाहन लोन, निर्माण लोन, अन्य व्यक्तिगत और व्यवसायिक लोन समाधान देती है।

तेजी से बढ़ती एसेट बुक और शाखा नेटवर्क

मार्च 2025 तक कंपनी की अंडर मैनेटजमेंट परिसंपत्तियां (AUM) 36% की सालना वृद्धि दर (CAGR) के साथ बढ़कर 1,277 करोड़ रुपये हो गईं, जो मार्च 2023 में 687 करोड़ रुपये थीं। वहीं, कंपनी का ऑपरेशनल नेटवर्क राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी क्षेत्रों में फैले 158 शाखाओं तक विस्तृत है।

(Disclaimer: यह लेख केवल सूचना देने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है और इसे किसी प्रकार की निवेश सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल अपने पाठकों/दर्शकों को सलाह देता है कि किसी भी वित्तीय निर्णय से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article