बिजनेस

PNB ने दिया आखिरी मौका, 8 अगस्त 2025 तक करा लें ये काम, नहीं तो बंद होगा अकाउंट

PNB KYC Update Deadline: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों से 8 अगस्त तक ‘अपने ग्राहक को जानो’ (केवाईसी) जानकारी अपडेट करने को कहा है ताकि खातों का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके। यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के तहत उठाया गया है। समय पर केवाईसी न करने पर खाते पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है।

Image

8 अगस्त तक KYC अपडेट करो वरना PNB करेगा आपका अकाउंट बंद! (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

PNB KYC Update Deadline: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे अपने खातों के सुचारू संचालन के लिए 8 अगस्त, 2025 तक अपनी ‘अपने ग्राहक को जानो’ (KYC) जानकारी अपडेट करवा लें। यह कदम भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार उठाया गया है ताकि खाताधारकों की पहचान सही तरीके से हो सके और बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहें।

KYC न करने पर बंद होंगे खाते

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक पीएनबी ने स्पष्ट किया है कि यह नोटिस केवल उन ग्राहकों के लिए है जिनका KYC 30 जून, 2025 तक अपडेट होना जरूरी है। अगर ग्राहक तय समय तक अपना KYC अपडेट नहीं करते हैं, तो उनके खाते पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। इससे उनका बैंकिंग लेन-देन प्रभावित हो सकता है और वे पैसे निकालने या जमा करने में असमर्थ हो सकते हैं।

KYC अपडेट के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • केवाईसी पूरा करने के लिए ग्राहकों को कुछ जरूरी दस्तावेज बैंक को जमा करने होंगे, जिनमें शामिल हैं:-
  • पहचान प्रमाण (Updated ID Proof)
  • पता प्रमाण (Address Proof)
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
  • पैन कार्ड या फॉर्म 60
  • आय प्रमाण (अगर जरूरी हो)
  • मोबाइल नंबर (अगर बैंक के पास नहीं है)
  • अन्य आवश्यक KYC दस्तावेज

KYC अपडेट करने के तरीके

  • ग्राहक अपनी सुविधा अनुसार KYC अपडेट निम्न तरीकों से कर सकते हैं:-
  • नजदीकी पीएनबी शाखा जाकर दस्तावेज जमा करना
  • अपनी शाखा को रजिस्टर्ड ईमेल या डाक के जरिये दस्तावेज भेजना
  • पीएनबी वन मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग सेवा (आईबीएस) के जरिए ऑनलाइन KYC अपडेट करना

पीएनबी ने सभी ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे समय पर KYC अपडेट कराकर अपने खातों को एक्टिव और सुरक्षित रखें, ताकि बैंकिंग सेवा में कोई परेशानी न हो।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article