Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 July 2025 : सोने की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिला रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 99508 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, इसी तरह चांदी 114493 रुपये प्रति हो गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।
आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)
| सोना-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | दोपहर कारेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव | शाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव |
| सोना 24 कैरेट | 98896 रुपये | 99363 रुपये | 99508 रुपये |
| सोना 23 कैरेट | 98500 रुपये | 98965 रुपये | 99110 रुपये |
| सोना 22 कैरेट | 90589 रुपये | 91017 रुपये | 91149 रुपये |
| सोना 18 कैरेट | 74172 रुपये | 74522 रुपये | 74631 रुपये |
| सोना 14 कैरेट | 57854 रुपये | 58127 रुपये | 58212 रुपये |
| चांदी 999 | 113465 रुपये प्रति किलो | 114252 रुपये प्रति किलो | 114493 रुपये प्रति किलो |
पिछले दिन सोना-चांदी के भाव
न्यूज एजेंसी भाषा ने अखिल भारतीय सर्राफा संघ के हवाले से बताया कि स्टॉकिस्ट की मांग में तेजी के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 250 रुपये बढ़कर 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 98,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 250 रुपये बढ़कर 98,550 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। इसका पिछला बंद भाव 98,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस बीच, चांदी की कीमतें 500 रुपये बढ़कर 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। शुक्रवार को चांदी 1,10,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। सर्राफा कारोबारियों ने कहा कि मांग में तेजी से कीमती धातु की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 15.16 डॉलर या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 3,365.56 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसके अलावा, विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 0.73 प्रतिशत बढ़कर 38.47 डॉलर प्रति औंस हो गई।
क्यों बढ़े दाम?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी शुल्क नीति से जुड़ी अनिश्चितताओं और डॉलर में गिरावट के बीच सोमवार को सोने में तेजी आई, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों को समर्थन मिला। गांधी ने आगे कहा कि व्यापारी अमेरिकी व्यापार एजेंडा के साथ-साथ प्रमुख अमेरिकी वृहद आर्थिक आंकड़ों, जिनमें अनंतिम पीएमआई आंकड़े, साप्ताहिक बेरोजगारी दावे और टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर शामिल हैं, पर बारीकी से नजर रखेंगे। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक (जिंस और मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि निवेशक ब्याज दरों की दिशा और निकट भविष्य में सर्राफा कीमतों की के बारे में आगे के संकेतों के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल के संबोधन पर करीबी नजर रखेंगे।
वायदा बाजार में सोने का भाव
मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव सोमवार को 471 रुपये तेजी के साथ 98,495 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 471 रुपये यानी 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 98,495 प्रति 10 ग्राम हो गयी। इसमें 10,848 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का वायदा भाव 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,368.09 डॉलर प्रति औंस रहा।
वायदा बाजार में चांदी का भाव
वायदा बाजार में प्रतिभागियों के अपना दांव बढ़ाने से चांदी की वायदा कीमत सोमवार को 252 रुपये की तेजी के साथ 1,13,202 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सितंबर में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध की कीमत 252 रुपये या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 1,13,202 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इसमें 18,139 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38.31 डॉलर प्रति औंस रही।
