बिजनेस

सोने का भाव आज का, 23 जुलाई 2025: लखटकिया हुआ सोना, चांदी में भी उछाल, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 23 July 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार की स्थितियों का इनकी कीमतों पर सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज सावन शिवरात्रि के दिन 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Image

सोने-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 23 July 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिला रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार शाम को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 100533 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, इसी तरह चांदी बढ़कर 115850 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रे: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर कारेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 24 कैरेट99508 रुपये100502 रुपये100533 रुपये
सोना 23 कैरेट99110 रुपये100100 रुपये100130 रुपये
सोना 22 कैरेट91149 रुपये92060 रुपये92088 रुपये
सोना 18 कैरेट74631 रुपये75377 रुपये75400 रुपये
सोना 14 कैरेट58212 रुपये58794 रुपये58812 रुपये
चांदी 999114493 रुपये प्रति किलो105500 रुपये प्रति किलो115850 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन सोने-चांदी के भाव

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया कि स्टॉकिस्ट की मजबूत लिवाली के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को फिर से लांघ गईं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत चार सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,00,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि पिछला बंद भाव 99,020 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इससे पहले, 19 जून को सोना एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा था। राष्ट्रीय राजधानी में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,000 रुपये बढ़कर 99,550 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले कारोबार में यह 98,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की तरह, मंगलवार को चांदी की कीमतें भी 3,000 रुपये बढ़कर 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गईं। सोमवार को चांदी 1,11,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस बीच, वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 0.28 प्रतिशत घटकर 3,387.42 डॉलर प्रति औंस रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी भी 0.11 प्रतिशत घटकर 38.89 डॉलर प्रति औंस रह गई।

वायदा बाजार में सोने के भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच वायदा कारोबार में सोने का भाव मंगलवार को 168 रुपये की गिरावट के साथ 99,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों का भाव 168 रुपये या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 11,210 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कमजोर वैश्विक संकेतों को बताया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,386.39 डॉलर प्रति औंस रहा।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत

कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमत मंगलवार को 590 रुपये की गिरावट के साथ 1,14,456 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के अगस्त महीने में आपूर्ति वाले अनुबंधों की कीमत 590 रुपये यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,14,456 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 19,830 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 38.78 डॉलर प्रति औंस रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article