Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 December 2025 : सोने की कीमतों में कभी गिरावट तो कभी तेजी होती है। लेकिन अधिकांश रूख बढ़ोतरी का ही होता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोने का भाव 1,31,779 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक बढ़कर 1,33,584 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया और शाम को बाजार बंद होने तक 1,33,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छू गया। फरवरी 2026 माह में आपूर्ति वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,628 रुपये यानी 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,35,824 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले हफ्ते सोने की कीमत में 574 रुपये, यानी 0.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं और आपके शहरों में क्या भाव चल रहा है।
जानिए सोने का ताजा रेट (तस्वीर-istock)
आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
| सोने की शुद्धता | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट | 131779 रुपये प्रति 10 ग्राम | 133584 रुपये प्रति 10 ग्राम | 133970 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट | 131251 रुपये प्रति 10 ग्राम | 133049 रुपये प्रति 10 ग्राम | 133434 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट | 120710 रुपये प्रति 10 ग्राम | 122363 रुपये प्रति 10 ग्राम | 122717 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट | 98834 रुपये प्रति 10 ग्राम | 100188 रुपये प्रति 10 ग्राम | 100478 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट | 77091 रुपये प्रति 10 ग्राम | 78147 रुपये प्रति 10 ग्राम | 78373 रुपये प्रति 10 ग्राम |
देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
| शहर के नाम | 24 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम | 22 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम | 18 कैरट सोना प्रति 10 ग्राम |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹135430 | ₹124050 | ₹101610 |
| मुंबई | ₹135280 | ₹124000 | ₹101460 |
| कोलकाता | ₹135280 | ₹124000 | ₹101460 |
| चेन्नई | ₹136150 | ₹12,4800 | ₹104200 |
| पटना | ₹135330 | ₹124050 | ₹101510 |
| लखनऊ | ₹135430 | ₹124050 | ₹101610 |
| मेरठ | ₹135430 | ₹124050 | ₹101610 |
| कानपुर | ₹135430 | ₹124050 | ₹101610 |
| अयोध्या | ₹135430 | ₹124050 | ₹101610 |
| गाजियाबाद | ₹135430 | ₹124050 | ₹101610 |
| नोएडा | ₹135430 | ₹124050 | ₹101610 |
| गुड़गांव | ₹135430 | ₹124050 | ₹101610 |
| जयपुर | ₹135430 | ₹124150 | ₹101610 |
| अहमदाबाद | ₹135330 | ₹124050 | ₹101510 |
| पुणे | ₹135280 | ₹124000 | ₹101460 |
| लुधियाना | ₹135430 | ₹124050 | ₹101610 |
| गुवाहाटी | ₹135280 | ₹124000 | ₹101460 |
| इंदौर | ₹135280 | ₹124050 | ₹101510 |
| सूरत | ₹135330 | ₹124050 | ₹101510 |
| चंडीगढ़ | ₹135430 | ₹124050 | ₹101610 |
| बैंगलोर | ₹135280 | ₹124000 | ₹101460 |
| भुवनेश्वर | ₹135280 | ₹124000 | ₹101460 |
| केरल | ₹135280 | ₹124000 | ₹101460 |
| रायपुर | ₹135280 | ₹124000 | ₹101460 |
| हैदराबाद | ₹135280 | ₹124000 | ₹101460 |
पिछले सत्र में सोने का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें लगभग स्थिर रहीं। गुरुवार के बंद भाव 1,36,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले शुक्रवार को यह मामूली बढ़त के साथ 1,36,515 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर दर्ज की गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 10.09 डॉलर या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,322.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
सोने का वायदा भाव
कमजोर वैश्विक संकेतों और कारोबारियों की लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली के चलते शुक्रवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में फरवरी डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव 783 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत गिरकर 1,33,738 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इस अनुबंध में कुल 15,457 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, कॉमेक्स में फरवरी डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 10.1 डॉलर या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,354.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
विशेषज्ञों की राय
पीटीआई-भाषा के मुताबिक, रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने बताया कि सोना 4,350 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। यह अक्टूबर में बने रिकॉर्ड उच्च स्तर के करीब है और लगातार दूसरे सप्ताह बढ़त की ओर बढ़ रहा है। उनका कहना है कि अमेरिका में अपेक्षा से कम महंगाई के आंकड़ों के कारण ब्याज दरों में कटौती की संभावनाएं मजबूत हुई हैं, जिससे सोने को समर्थन मिल रहा है।
