Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 22 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बन रहे हैं। लेकिन बीच-बीच में गिरावट होती है। लेकिन अधिकांश रूझान बढ़ोतरी का ही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी 2,00,067 रुपये किलो थी। दोपहर तक यह बढ़कर 2,07,550 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक बढ़कर 2,07,727 रुपये किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में चांदी के वायदा भाव में जबरदस्त तेजी देखी गई। मार्च 2026 में डिलिवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 6,144 रुपये, यानी 2.95 प्रतिशत बढ़कर 2,14,583 रुपये प्रति किलोग्राम के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई। पिछले एक सप्ताह में इसमें 15,588 रुपये, यानी 8.08 प्रतिशत की तेजी आई थी। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक भारत में आज चांदी की कीमत 2,19,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आइए आगे जानते हैं आपके शहर में चांदी का भाव क्या है। दिनभर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे।
देश के शहरों में चांदी का भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)
| शहर के नाम | 10 ग्राम चांदी भाव | 100 ग्राम चांदी भाव | 1 किलो चांदी भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| मुंबई | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| चेन्नई | ₹2,310 | ₹23,100 | ₹2,31,000 |
| पटना | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| कोलकाता | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| लखनऊ | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| अयोध्या | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| नोएडा | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| मेरठ | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| कानपुर | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| जयपुर | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| गुड़गांव | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| पुणे | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| लुधियाना | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| इंदौर | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| सूरत | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| बैंगलोर | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,310 | ₹23,100 | ₹2,31,000 |
| केरल | ₹2,310 | ₹23,100 | ₹2,31,000 |
| रायपुर | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| बेलगाम | ₹2,190 | ₹21,900 | ₹2,19,000 |
| राजमुंदरी | ₹2,310 | ₹23,100 | ₹2,31,000 |
| हैदराबाद | ₹2,310 | ₹23,100 | ₹2,31,000 |
पिछले दिन चांदी का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को चांदी की कीमत अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गई। स्टॉकिस्टों और खुदरा कारोबारियों की बिकवाली के चलते चांदी का भाव 3,500 रुपये घटकर 2,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को चांदी 1,800 रुपये की तेजी के साथ 2,07,600 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.85 डॉलर प्रति औंस रही।
वायदा बाजार में चांदी के दाम
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में चांदी के वायदा भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह के सत्र में चांदी कमजोर खुली, लेकिन बाद में इसमें तेजी आई। मार्च 2026 डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव 1,628 रुपये यानी 0.8 प्रतिशत बढ़कर 2,05,193 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस दौरान कुल 13,157 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मार्च 2026 डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 1.37 प्रतिशत बढ़कर 66.11 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।
