सोने का भाव आज का 21 मई 2026: रेट में उलटफेर, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 21 May 2026: अपने शहरों में जानें कैरेट के हिसाब से सोने की लेटेस्ट कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 21 May 2026 : पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 600 रुपये बढ़कर 1,65,500 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया, जो बुधवार के बंद भाव 1,64,900 रुपये से अधिक है। सोने की कीमतों में पिछले तीन सत्रों में कुल 2,700 रुपये की बढ़ोतरी हुई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज रात तक 0.52% लुढ़क कर यानी 836 रुपये गिरावट के साथ 1,59,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,60,006 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,60,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। उधर इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक सोना 1,58,555 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,58,947 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम तक बाजार बंद होने तक 1,58,538 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने का भाव मामूली रूप से गिरकर 4,534.54 डॉलर प्रति औंस रह गया। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

Gold price today, gold rate today,Sone Ka Bhav Aaj Ka, Gold rate India, 24 carat gold price, 22 carat gold price

सोना का ताजा भाव जानिए

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 158555 रुपये प्रति 10 ग्राम158947 रुपये प्रति 10 ग्राम158538 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 157920 रुपये प्रति 10 ग्राम158311 रुपये प्रति 10 ग्राम157903 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 145236 रुपये प्रति 10 ग्राम145595 रुपये प्रति 10 ग्राम145221 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 118916 रुपये प्रति 10 ग्राम119210 रुपये प्रति 10 ग्राम118904 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 92755 रुपये प्रति 10 ग्राम92984 रुपये प्रति 10 ग्राम92745 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed