Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 21 December 2025 : सोने की कीमतों में कभी गिरावट तो कभी तेजी होती है। लेकिन अधिकांश रूख बढ़ोतरी का ही होता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना 1,31,779 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार (20 दिसंबर) और रविवार (21 दिसंबर) को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में, सोने की कीमत 1,36,515 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना घटकर 4,322.51 डॉलर प्रति औंस रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा भाव गिरावट के साथ 1,33,738 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं और आपके शहरों में क्या भाव चल रहा है।
सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)
आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
- सोना 24 कैरेट : 131779 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट : 131251 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट : 120710 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट : 98834 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट : 77091 रुपये प्रति 10 ग्राम
देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
| शहर के नाम | 24 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 22 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम) | 18 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹134320 | ₹123140 | ₹100780 |
| मुंबई | ₹134170 | ₹122990 | ₹100630 |
| कोलकाता | ₹134170 | ₹122990 | ₹100630 |
| चेन्नई | ₹135050 | ₹123790 | ₹103290 |
| पटना | ₹134220 | ₹123040 | ₹100680 |
| लखनऊ | ₹134320 | ₹123140 | ₹100780 |
| मेरठ | ₹134320 | ₹123140 | ₹100780 |
| कानपुर | ₹134320 | ₹123140 | ₹100780 |
| गाजियाबाद | ₹134320 | ₹123140 | ₹100780 |
| नोएडा | ₹134320 | ₹123140 | ₹100780 |
| गुड़गांव | ₹134320 | ₹123140 | ₹100780 |
| जयपुर | ₹134320 | ₹123140 | ₹100780 |
| अहमदाबाद | ₹134220 | ₹123040 | ₹100680 |
| पुणे | ₹134170 | ₹122990 | ₹100630 |
| लुधियाना | ₹134320 | ₹123140 | ₹100780 |
| गुवाहाटी | ₹134170 | ₹122990 | ₹100630 |
| इंदौर | ₹13,4220 | ₹123040 | ₹100680 |
| चंडीगढ़ | ₹134320 | ₹123140 | ₹100780 |
| बैंगलोर | ₹134170 | ₹122990 | ₹100630 |
| अयोध्या | ₹134320 | ₹123140 | ₹100780 |
| भुवनेश्वर | ₹134170 | ₹122990 | ₹100630 |
| केरल | ₹134170 | ₹122990 | ₹100630 |
| रायपुर | ₹134170 | ₹122990 | ₹100630 |
| हैदराबाद | ₹134170 | ₹122990 | ₹100630 |
पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में, सोने की कीमत गुरुवार के बंद स्तर 1,36,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से लगभग स्थिर रुख लिए 1,36,515 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 10.09 डॉलर यानी 0.23 प्रतिशत घटकर 4,322.51 डॉलर प्रति औंस रहा।
सोना वायदा भाव
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लगातार दूसरे दिन कारोबारियों की मुनाफावसूली से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 783 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,738 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगले वर्ष फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 783 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,33,738 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 15,457 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, फरवरी डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा का भाव 10.1 डॉलर या 0.23 प्रतिशत घटकर 4,354.4 डॉलर प्रति औंस रह गया।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि सोना 4,350 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। यह अक्टूबर के रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब है और लगातार दूसरे हफ्ते बढ़त की ओर है, क्योंकि अनुमान से कम अमेरिकी महंगाई ने आगे ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों को मजबूत किया है।
