बिजनेस

चांदी का भाव आज का 21 दिसंबर 2025: क्या है ताजा रेट, जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 21 December 2025: चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। फिर भी 2 लाख प्रति किलो के पार है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 21 December 2025 : चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बन रहे हैं। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक घटकर 2,00,067 रुपये किलो हो गई। चूकिं शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में चांदी उछलकर 2,07,600 रुपये प्रति किलोग्राम के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। इस बढ़ोतरी से चांदी की कीमत इस साल 1 जनवरी को दर्ज की गई 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम से 1,17,100 रुपये किलो यानी 129.4% बढ़ चुकी है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में वायदा भाव टूटकर 2,06,684 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोमवार को यह रिकॉर्ड 2,07,833 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। आइए आगे जानते हैं आपके शहर में चांदी का भाव क्या है।

देश के शहरों में चांदी का भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर के नाम10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किग्रा चांदी का भाव
दिल्ली₹2,089₹20,890₹2,08,900
मुंबई₹2,089₹20,890₹2,08,900
कोलकाता₹2,089₹20,890₹2,08,900
चेन्नई₹2,209₹22,090₹2,20,900
पटना₹2,089₹20,890₹2,08,900
लखनऊ₹2,089₹20,890₹2,08,900
गाजियाबाद₹2,089₹20,890₹2,08,900
नोएडा₹2,089₹20,890₹2,08,900
मेरठ₹2,089₹20,890₹2,08,900
कानपुर₹2,089₹20,890₹2,08,900
गुड़गांव₹2,089₹20,890₹2,08,900
जयपुर₹2,089₹20,890₹2,08,900
अहमदाबाद₹2,089₹20,890₹2,08,900
पुणे₹2,089₹20,890₹2,08,900
लुधियाना₹2,089₹20,890₹2,08,900
गुवाहाटी₹2,089₹20,890₹2,08,900
इंदौर₹2,089₹20,890₹2,08,900
सूरत₹2,089₹20,890₹2,08,900
चंडीगढ़₹2,089₹20,890₹2,08,900
बैंगलोर₹2,089₹20,890₹2,08,900
अयोध्या₹2,089₹20,890₹2,08,900
भुवनेश्वर₹2,209₹22,090₹2,20,900
केरल₹2,209₹22,090₹2,20,900
रायपुर₹2,089₹20,890₹2,08,900
हैदराबाद₹2,209₹22,090₹2,20,900
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को चांदी की कीमत रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गई। स्टॉकिस्टों और फुटकर विक्रेताओं की ताजा बिकवाली के कारण चांदी की कीमत 3,500 रुपये घटकर 2,04,100 रुपये प्रति किलोग्राम रही। गुरुवार को चांदी 1,800 रुपये बढ़कर 2,07,600 रुपये प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई थी। दूसरी ओर, विदेशी व्यापार में हाजिर चांदी 0.56 प्रतिशत बढ़कर 65.85 डॉलर प्रति औंस पर रही।

वायदा बाजार में चांदी का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के वायदा भाव में मिले-जुले रुझान दिखे। मार्च 2026 वाले अनुबंध की कीमत 1,628 रुपये, यानी 0.8 प्रतिशत बढ़कर 2,05,193 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। इसमें 13,157 लॉट के लिए कारोबार हुआ। इस बीच, विदेशों में मार्च 2026 में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.37 प्रतिशत बढ़कर 66.11 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article