बिजनेस

सोने का भाव आज का 21 दिसंबर 2025: क्या है ताजा रेट, जानें 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम, पटना से मुंबई तक

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 21 December 2025: सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। कभी बढ़ती है तो कभी कम होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आपके शहर समेत देश भर में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

Photo : iStock

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 21 December 2025 : सोने की कीमतों में कभी गिरावट तो कभी तेजी होती है। लेकिन अधिकांश रूख बढ़ोतरी का ही होता है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना 1,31,779 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार (20 दिसंबर) और रविवार (21 दिसंबर) को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में, सोने की कीमत 1,36,515 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना घटकर 4,322.51 डॉलर प्रति औंस रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर वायदा भाव गिरावट के साथ 1,33,738 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। आइए जानते हैं IBJA के मुताबिक 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं और आपके शहरों में क्या भाव चल रहा है।

आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट : 131779 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट : 131251 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट : 120710 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट : 98834 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट : 77091 रुपये प्रति 10 ग्राम
ये भी पढ़ें:- चांदी का भाव आज का 20 दिसंबर 2025: क्या है ताजा रेट, जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम तक के दाम

देश के शहरों में आज सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

शहर के नाम24 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)22 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)18 कैरट सोना (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली₹134320₹123140₹100780
मुंबई₹134170₹122990₹100630
कोलकाता₹134170₹122990₹100630
चेन्नई₹135050₹123790₹103290
पटना₹134220₹123040₹100680
लखनऊ₹134320₹123140₹100780
मेरठ₹134320₹123140₹100780
कानपुर₹134320₹123140₹100780
गाजियाबाद₹134320₹123140₹100780
नोएडा₹134320₹123140₹100780
गुड़गांव₹134320₹123140₹100780
जयपुर₹134320₹123140₹100780
अहमदाबाद₹134220₹123040₹100680
पुणे₹134170₹122990₹100630
लुधियाना₹134320₹123140₹100780
गुवाहाटी₹134170₹122990₹100630
इंदौर₹13,4220₹123040₹100680
चंडीगढ़₹134320₹123140₹100780
बैंगलोर₹134170₹122990₹100630
अयोध्या₹134320₹123140₹100780
भुवनेश्वर₹134170₹122990₹100630
केरल₹134170₹122990₹100630
रायपुर₹134170₹122990₹100630
हैदराबाद₹134170₹122990₹100630

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में, सोने की कीमत गुरुवार के बंद स्तर 1,36,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से लगभग स्थिर रुख लिए 1,36,515 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 10.09 डॉलर यानी 0.23 प्रतिशत घटकर 4,322.51 डॉलर प्रति औंस रहा।

सोना वायदा भाव

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच लगातार दूसरे दिन कारोबारियों की मुनाफावसूली से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 783 रुपये की गिरावट के साथ 1,33,738 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगले वर्ष फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 783 रुपये यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,33,738 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसमें 15,457 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, फरवरी डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा का भाव 10.1 डॉलर या 0.23 प्रतिशत घटकर 4,354.4 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि सोना 4,350 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा था। यह अक्टूबर के रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब है और लगातार दूसरे हफ्ते बढ़त की ओर है, क्योंकि अनुमान से कम अमेरिकी महंगाई ने आगे ब्याज दर में कटौती की उम्मीदों को मजबूत किया है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article