सोने का भाव आज का 20 अप्रैल 2026: फिर लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 20 April 2026: आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 20 April 2026 : सोने की कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थियों का सीधा असर पड़ता है। ईरान-अमेरिका तनाव की वजह से सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहे हैं। आज बाजार ओपन होते ही कीमतों में गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.49% गिरकर यानी 763 रुपये गिरावट के साथ 1,53,846 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,54,609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,55,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक 1,51,655 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,52,002 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,52,096 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

Gold price today, gold rate today

सोना का ताजा भाव जानिए

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट151655 रुपये प्रति 10 ग्राम152002 रुपये प्रति 10 ग्राम152096 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट151048 रुपये प्रति 10 ग्राम151393 रुपये प्रति 10 ग्राम151487 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट138916 रुपये प्रति 10 ग्राम139234 रुपये प्रति 10 ग्राम139320 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट113741 रुपये प्रति 10 ग्राम114002 रुपये प्रति 10 ग्राम114072 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट88718 रुपये प्रति 10 ग्राम88921 रुपये प्रति 10 ग्राम88976 रुपये प्रति 10 ग्राम

End of Feed