Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 20 April 2026 : ईरान-अमेरिका तनाव की वजह से चांदी कीमतों (silver rate today) में बदलाव हो रहे हैं। आज बाजार ओपन होते ही चांदी की कीमतोंं में गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 1.72% लुढ़क कर यानी 4422 रुपये गिरकर 2,52,720 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,57,142 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचा था। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी 2,75,000 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक चांदी 2,49,940 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,51,154 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,50,675 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव बताएंगे, ताकि गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) आसानी से जान सकें।
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| मुंबई | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| कोलकाता | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| चेन्नई | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| पटना | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| लखनऊ | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| अयोध्या | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| मेरठ | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| कानपुर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| नोएडा | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| जयपुर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| लुधियाना | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| इंदौर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| वडोदरा | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| पुणे | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| सूरत | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| नागपुर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| नासिक | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| बैंगलोर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| कटक | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| केरल | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| रायपुर | ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000 |
| हैदराबाद | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 5,700 रुपये यानी करीब 2.2 प्रतिशत टूटकर 2,53,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई, जैसा कि अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने बताया। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.12 प्रतिशत बढ़कर 79.28 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
वहीं वायदा बाजार में चांदी के दाम में तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 3,371 रुपये यानी 1.36 प्रतिशत बढ़कर 2,51,999 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क के कॉमेक्स बाजार में मई डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 1.11 प्रतिशत बढ़कर 79.58 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव में कमी और डॉलर की कमजोरी के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा, जिससे वैश्विक बाजारों में चांदी की कीमतों को समर्थन मिला।
