बिजनेस

सोने का भाव आज का 20 अप्रैल 2026: फिर लुढ़के रेट, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 20 April 2026: आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 20 April 2026 : सोने की कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थियों का सीधा असर पड़ता है। ईरान-अमेरिका तनाव की वजह से सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहे हैं। आज बाजार ओपन होते ही कीमतों में गिरावट शुरू हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.49% गिरकर यानी 763 रुपये गिरावट के साथ 1,53,846 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,54,609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,55,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक सोमवार सुबह तक 1,51,655 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,52,002 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,52,096 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट151655 रुपये प्रति 10 ग्राम152002 रुपये प्रति 10 ग्राम152096 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट151048 रुपये प्रति 10 ग्राम151393 रुपये प्रति 10 ग्राम151487 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट138916 रुपये प्रति 10 ग्राम139234 रुपये प्रति 10 ग्राम139320 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट113741 रुपये प्रति 10 ग्राम114002 रुपये प्रति 10 ग्राम114072 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट88718 रुपये प्रति 10 ग्राम88921 रुपये प्रति 10 ग्राम88976 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155440₹142500₹116620
मुंबई₹155290₹142350₹116470
कोलकाता₹155290₹142350₹116470
चेन्नई₹156000₹143000₹118550
पटना₹155340₹142400₹116520
लखनऊ₹155440₹142500₹116620
मेरठ₹155440₹142500₹116620
कानपुर₹155440₹142500₹116620
अयोध्या₹155440₹142500₹116620
गाजियाबाद₹155440₹142500₹116620
नोएडा₹155440₹142500₹116620
गुरुग्राम₹155440₹142500₹116620
चंडीगढ़₹155440₹142500₹116620
जयपुर₹155440₹142500₹116620
लुधियाना₹155440₹142500₹116620
गुवाहाटी₹155290₹142350₹116470
इंदौर₹155340₹142400₹116520
अहमदाबाद₹155340₹142400₹116520
पुणे₹155290₹142350₹116470
सूरत₹155340₹142400₹116520
नागपुर₹155290₹142350₹116470
नासिक₹155320₹142380₹116500
बैंगलोर₹155290₹142350₹116470
वडोदरा₹155340₹142400₹116520
भुवनेश्वर₹155290₹142350₹116470
कटक₹155290₹142350₹116470
केरल₹155290₹142350₹116470
रायपुर₹155290₹142350₹116470
हैदराबाद₹155290₹142350₹116470

पिछले कारोबारी दिन सोने का हाल

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत गिरावट के साथ बंद हुई। 99.9% शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,600 रुपये यानी करीब 1.01% कमजोर होकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) पर आ गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना मामूली गिरावट के साथ 4,786.90 डॉलर प्रति औंस रहा।

पिछले कारोबारी दिन वायदा बाजार में सोने की स्थिति

उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बीच वायदा बाजार में सोने में हल्की मजबूती देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलीवरी वाला कॉन्ट्रैक्ट 159 रुपये बढ़कर 1,53,311 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स का जून गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 4,814.11 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था।

विशेषज्ञों की राय

विश्लेषकों के अनुसार, बाजार फिलहाल सतर्क रुख में है और कीमतें सीमित दायरे में बनी रह सकती हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एलकेपी सिक्योरिटीज के विशेषज्ञ जतीन त्रिवेदी का कहना है कि युद्धविराम से जुड़े घटनाक्रम और सप्ताहांत की संभावित खबरों के कारण निवेशक सावधानी बरत रहे हैं, जिससे सोने में ज्यादा बड़ी चाल नहीं दिखी।

दूसरी ओर, जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के हरीश वी के मुताबिक, डॉलर में कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव में कमी ने सोने को कुछ सहारा दिया। खासतौर पर अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की उम्मीदों ने बाजार की चिंताओं को कम किया है, जिससे महंगाई के दबाव में भी राहत मिल सकती है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article