सोने का भाव आज का 2 सितंबर 2025: सोना पर लगा ब्रेक, चांदी चमकी, जानें 24K, 22K, 18K और 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 2 September 2025: सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी जारी है। दोनों लगातार नया-नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के दाम क्या हैं, साथ ही चांदी के ताजा रेट भी देखें।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 2 September 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव जारी हैं। अधिकांश रूख बढ़ोतरी की ओर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 104424 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 122833 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

Gold price today,Silver price today,Gold rate India,Silver rate India (2)

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह का रेटदोपहर का रेटशाम का रेट
सोना 24 कैरेट104493 रुपये प्रति 10 ग्राम104662रुपये प्रति 10 ग्राम104424 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट104075 रुपये प्रति 10 ग्राम104243 रुपये प्रति 10 ग्राम104006 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट95716 रुपये प्रति 10 ग्राम95870 रुपये प्रति 10 ग्राम95652 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट78370 रुपये प्रति 10 ग्राम78497 रुपये प्रति 10 ग्राम78318 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट61128 रुपये प्रति 10 ग्राम61227 रुपये प्रति 10 ग्राम61088 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999122800 रुपये प्रति किलो123281 रुपये प्रति किलो122833 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन क्या रहे सोने-चांदी के भाव

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत सोमवार को 1,000 रुपये बढ़कर 1,05,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इस महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद और विदेशी बाजारों में मजबूत मांग के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई। यह लगातार छठा कारोबारी सत्र है जब सोने में तेजी रही। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये चढ़कर 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए शिखर पर पहुंच गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शनिवार को 1,000 रुपये बढ़कर 1,04,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। स्थानीय बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 800 रुपये बढ़कर 1,04,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,04,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

End of Feed