बिजनेस

सोने का भाव आज का 2 जून 2026: आज 1050 रुपये महंगा हुआ सोना, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 2 June 2026: कैरेट के हिसाब से सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 2 June 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका तनाव के चलते सोने की कीमतों ( gold rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत में 1050 रुपये बढ़कर (सभी टैक्स मिलाकर) 1,61,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 1.04% बढ़कर यानी 1598 रुपये बढ़त के साथ 1,55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,54,252 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 1 प्रतिशत बढ़कर 4,528.75 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 155536 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,56,296 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 156294 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,56,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा जेवर खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 155536 रुपये प्रति 10 ग्राम156296 रुपये प्रति 10 ग्राम156294 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 154913 रुपये प्रति 10 ग्राम155670 रुपये प्रति 10 ग्राम155668 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 142471 रुपये प्रति 10 ग्राम143167 रुपये प्रति 10 ग्राम143165 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 116652 रुपये प्रति 10 ग्राम117222 रुपये प्रति 10 ग्राम117221 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 90989 रुपये प्रति 10 ग्राम91433 रुपये प्रति 10 ग्राम91432 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹156370₹143350₹117320
मुंबई₹156220₹143200₹117170
कोलकाता₹156220₹143200₹117170
चेन्नई₹158180₹145000₹121800
पटना₹156270₹143250₹117220
लखनऊ₹156370₹143350₹117320
अयोध्या₹156370₹143350₹117320
मेरठ₹156370₹143350₹117320
कानपुर₹156370₹143350₹117320
गाजियाबाद₹156370₹143350₹117320
नोएडा₹156370₹143350₹117320
गुरुग्राम₹156370₹143350₹117320
चंडीगढ़₹156370₹143350₹117320
जयपुर₹156370₹143350₹117320
लुधियाना₹156370₹143350₹117320
गुवाहाटी₹156220₹143200₹117170
इंदौर₹156270₹143250₹117220
अहमदाबाद₹156270₹143250₹117220
वडोदरा₹156270₹143250₹117220
सूरत₹156270₹143250₹117220
पुणे₹156220₹143200₹117170
नागपुर₹156220₹143200₹117170
नासिक₹156250₹143230₹117200
बैंगलोर₹156220₹143200₹117170
भुवनेश्वर₹156220₹143200₹117170
कटक₹156220₹143200₹117170
रायपुर₹156220₹143200₹117170
हैदराबाद₹156220₹143200₹117170
केरल₹156220₹143200₹117170

पिछले दिन क्या रहा सोने का भाव

अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुए सैन्य संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बाद वैश्विक बाजारों में आई गिरावट से यहां भी सोने कमजोर पड़ गया। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 2,500 रुपये टूटकर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत में 2,500 रुपये (1.53 प्रतिशत) की गिरावट आई। शुक्रवार को बंद हुई कीमत 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर यह 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना की कीमत करीब एक प्रतिशत टूटकर 4,504.97 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोने की कीमत 1,084 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,827 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जुलाई माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,084 रुपये यानी 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,59,827 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,522.52 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि सोने ने सप्ताह की शुरुआत कमजोर रुख के साथ की, क्योंकि सप्ताहांत में अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़े तनाव ने कच्चे तेल की कीमतों को बढ़ा दिया और डॉलर को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में हुई बढ़ोतरी का असर भी कीमती धातुओं पर पड़ा, जिससे सोने और चांदी जैसी संपत्तियों में निवेशकों की दिलचस्पी कम हो गई।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कोटक सिक्योरिटीज में जिंस शोध विभाग की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा कि सोमवार को हाजिर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। यह 4,500 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 76 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अमेरिका-ईरान के बीच संघर्ष-विराम के ढांचे को लेकर बनी अनिश्चितता के माहौल में कीमती धातुओं ने सप्ताह की शुरुआत सतर्क रुख के साथ की।

चैनवाला ने कहा कि इस सप्ताह, बाजार के भागीदार अमेरिका के रोजगार आंकड़ों, फेडरल रिजर्व के अधिकारियों और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट की टिप्पणियों पर बारीकी से नजर रखेंगे। उन्होंने बताया कि सर्राफा की कीमतों पर नए संकेतों के लिए कारोबारी पश्चिम एशिया में होने वाले आगे के घटनाक्रमों पर भी नजर रखेंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article