सोने का भाव आज का 19 अक्टूबर 2025: छोटी दिवाली आज, क्या है सोना-चांदी के रेट, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 19 October 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन कभी-कभी गिरावट भी होती है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों का भी असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज के 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं। साथ ही चांदी की कीमतें भी जानिए।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 19 October 2025 : कुछेक दिनों को छोड़ दिया जाए तो सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। नए-नए रिकॉर्ड भी बना रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,29,584 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 1,69,230 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। चूंकि रविवार को बाजार बंद है, इसलिए यही भाव मान्य रहेगा। दिवाली त्योहार की शुरुआत के साथ धनतेरस पर देशभर में आभूषण दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से 2,400 रुपये नीचे गिरकर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गयीं। पिछले साल 29 अक्टूबर 2024 को मनाए गए धनतेरस पर 24 कैरेट सोने की कीमत 81,400 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। यानी एक साल में इसकी कीमत में 51,000 रुपये अथवा 62.65 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिल्ली में चांदी की कीमतें शनिवार को 7,000 रुपये गिरकर 1,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गईं। चांदी की कीमतें पिछले धनतेरस पर दर्ज 99,700 रुपये प्रति किलोग्राम से 70,300 रुपये या 70.51 प्रतिशत बढ़ गई हैं। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

Gold and Silver Price Today in India

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 129584 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 129065 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 118699 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 97188 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 75807 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • चांदी 999 : 169230 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोने-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक धनतेरस से पहले आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की मजबूत त्योहारी खरीदारी के कारण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 3,200 रुपये बढ़कर 1,34,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। हालांकि, चांदी की कीमत में 7,000 रुपये की गिरावट आई। पिछले सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,31,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 3,200 रुपये उछलकर 1,34,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। यह गुरुवार को 1,31,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी में गिरावट आई। चांदी की कीमत 7,000 रुपये टूटकर 1,77,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गई। यह बृहस्पतिवार को 1,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

End of Feed