बिजनेस

सोने का भाव आज का 16 अप्रैल 2026: रेट फिर लुढ़के, जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 16 April 2026: आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट, 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 16 April 2026 : अक्षय तृतीया करीब है, आभूषण विक्रेता और स्टॉकिस्ट जमकर खरीदारी कर रहे हैं। जिसकी वजह से सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। लेकिन निवेश वाले सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत (24 कैरेट) वाला सोना 200 रुपये टूटकर 1,57,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गया। बुधवार को, सोने की कीमत 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव आज रात तक 0.56% लुढ़कर यानी 858 रुपये गिरावट के साथ 1,53,090 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 1,53,948 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,55,720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार सुबह तक 24 कैरेट सोना 1,52,865 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,53,305 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,53,106 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 18.36 डॉलर या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 4,809.16 डॉलर प्रति औंस हो गया। अब IBJA के नवीनतम आंकड़ों के आधार पर 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के दाम जान सकते हैं। साथ ही, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

कैरेट के हिसाब से शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 152865 रुपये प्रति 10 ग्राम153305 रुपये प्रति 10 ग्राम153106 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 152253 रुपये प्रति 10 ग्राम152691 रुपये प्रति 10 ग्राम152493 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 140024 रुपये प्रति 10 ग्राम140427 रुपये प्रति 10 ग्राम140245 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 114649 रुपये प्रति 10 ग्राम114979 रुपये प्रति 10 ग्राम114830 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 89426 रुपये प्रति 10 ग्राम89683 रुपये प्रति 10 ग्राम89567 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹155720₹142750₹116830
मुंबई₹155570₹142600₹116680
कोलकाता₹155570₹142600₹116680
चेन्नई₹156660₹143600₹119800
पटना₹155620₹142650₹116730
लखनऊ₹155720₹142750₹116830
अयोध्या₹155720₹142750₹116830
कानपुर₹155720₹142750₹116830
मेरठ₹155720₹142750₹116830
गुरुग्राम₹155720₹142750₹116830
चंडीगढ़₹155720₹142750₹116830
गाजियाबाद₹155720₹142750₹116830
नोएडा₹155720₹142750₹116830
जयपुर₹155720₹142750₹116830
लुधियाना₹155720₹142750₹116830
गुवाहाटी₹155570₹142600₹116680
इंदौर₹155620₹142650₹116730
अहमदाबाद₹155620₹142650₹116680
सूरत₹155620₹142650₹116680
पुणे₹155570₹142600₹116680
नागपुर₹155570₹142600₹116680
वडोदरा₹155620₹142650₹116680
नासिक₹155600₹142630₹116710
बैंगलोर₹155570₹142600₹116680
भुवनेश्वर₹155570₹142600₹116680
कटक₹155570₹142600₹116680
केरल₹155570₹142600₹116680
रायपुर₹155570₹142600₹116680
हैदराबाद₹155570₹142600₹116680

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अक्षय तृतीया को कीमती धातुओं की खरीद के लिए शुभ दिन माना जाता है। इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल है। अक्षय तृतीया त्योहार से पहले आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्ट की ताजा लिवाली से बुधवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना भी 3,000 रुपये या करीब दो प्रतिशत बढ़कर 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया। पिछले बाजार सत्र सोमवार को सोना 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय सर्राफा बाजार मंगलवार को छुट्टी की वजह से बंद था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 45.88 डॉलर या करीब एक प्रतिशत गिरकर 4,795.97 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 353 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,464 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 353 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,54,464 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 1,699 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,813.54 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों ने इस तेज बढ़त की वजह त्योहार से पहले की खरीदारी को बताया, जो मजबूत खुदरा मांग की उम्मीदों के बीच हुई। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक चेतन थडेश्वर ने कहा कि अक्षय तृतीया आभूषण उद्योग के लिए सबसे खास समय में से एक है, जो परंपरा और सोने से जुड़े मूल्य की वजह से चलता है। उन्होंने कहा कि हालांकि सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है, लेकिन ग्राहकों का इरादा मजबूत बना हुआ है, और वे हल्के, कई तरह से इस्तेमाल होने वाले और डिज़ाइन वाले आभूषणों को पसंद कर रहे हैं जो बदलती जीवनशैली के हिसाब से हों।

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस), सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोना 4,800 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा, क्योंकि इस बात की नई उम्मीद जगी है कि अमेरिका और ईरान लड़ाई खत्म करने के लिए एक समझौते पर पहुंच सकते हैं। गांधी ने कहा कि तनाव घटने की उम्मीदों से उर्जा से होने वाले महंगाई के झटके को लेकर चिंता कम हुई है, जिससे कीमती धातुओं के प्रति धारणा बेहतर हुई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article