सोने का भाव आज का 15 अक्टूबर 2025: चांदी 4000 रु लुढ़की, सोना ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 15 October 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया की आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों का भी खासा असर पड़ता है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में आज के 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं। साथ ही चांदी की कीमतें भी जानें।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 15 October 2025 : देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतीर जारी है। दोनों ने नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। सोना ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,26,714 प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 4100 रुपये घटकर ₹1,74,000 प्रति किलोग्राम पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं। जबकि चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से 3,000 रुपये नीचे गिरकर 1,82,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गईं। उधर वायदा कारोबार में सोने का भाव बुधवार को 1,27,500 प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी के वायद की बढ़कर 1,60,760 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं।

Gold price today,Silver price today, Gold rate India, Silver rate India, 24 carat gold price,22 carat gold price,18 carat gold price,14 carat gold price

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 126152 रुपये प्रति 10 ग्राम126792 रुपये प्रति 10 ग्राम126714 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 125647 रुपये प्रति 10 ग्राम126284 रुपये प्रति 10 ग्राम126207 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 115555 रुपये प्रति 10 ग्राम116141 रुपये प्रति 10 ग्राम116070 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 94614 रुपये प्रति 10 ग्राम95094 रुपये प्रति 10 ग्राम95036 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 73799 रुपये प्रति 10 ग्राम74173 रुपये प्रति 10 ग्राम74128 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 178100 रुपये प्रति किलोग्राम176467 रुपये प्रति किलोग्राम174000 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार धनतेरस से पहले खुदरा विक्रेताओं और आभूषण विक्रेताओं की भारी त्योहारी खरीदारी के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 2,850 रुपये मजबूत होकर पहली बार 1.3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गईं। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,850 रुपये बढ़कर 1,30,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जबकि पिछली सत्र में यह 1,27,950 रुपये पर बंद हुई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,850 रुपये बढ़कर 1,30,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जबकि इसका पिछला बंद भाव 1,27,350 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

End of Feed