सोने का भाव आज का 13 नवंबर 2025: सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 13 November 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में फिर लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इनकी कीमतों पर देश और दुनिया परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि आज 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट कीमत क्या हैं, साथ ही चांदी का ताजा भाव भी जानिए।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 13 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी कीमतें घटती हैं तो कभी बढ़ जाती हैं। लेकिन इधर कई दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार को बाजार बंंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,26,554 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, चांदी की कीमत बढ़कर 1,62,730 रुपये प्रति किलो हो गई। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी किए गए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव के साथ-साथ चांदी की लेटेस्ट कीमतें।

Gold price today, Silver price today, Gold rate India, Silver rate India, 24 carat gold price,22 carat gold price, 18 carat gold price, 14 carat gold price

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोने-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट123913 रुपये प्रति 10 ग्राम126124 रुपये प्रति 10 ग्राम126554 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 123417 रुपये प्रति 10 ग्राम125619 रुपये प्रति 10 ग्राम126047 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 113504 रुपये प्रति 10 ग्राम115530 रुपये प्रति 10 ग्राम115923 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 92935 रुपये प्रति 10 ग्राम94593 रुपये प्रति 10 ग्राम94916 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 72489 रुपये प्रति 10 ग्राम73783 रुपये प्रति 10 ग्राम74034 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 156705 रुपये प्रति किलोग्राम163808 रुपये प्रति किलोग्राम162730 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन सोना चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मजबूत वैश्विक रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 2,000 रुपये बढ़कर 1,27,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,000 रुपये बढ़कर 1,27,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई, जबकि सोमवार को इसका का भाव 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था। पिछले दो सत्रों में सोने की कीमत में 3,300 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। स्थानीय सर्राफा बाजार में सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए विस्फोट के बाद मंगलवार को सर्राफा बाजार बंद रहे। इस बीच, बुधवार को चांदी की कीमत भी 5,540 रुपये बढ़कर 1,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को चांदी 1,55,760 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना 4,127.59 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा, जबकि हाजिर चांदी 0.86 प्रतिशत बढ़कर 51.66 डॉलर प्रति औंस हो गई।

End of Feed