सोने का भाव आज का 11 नवंबर 2025: सोना-चांदी के रेट में उछाल, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 11 November 2025 : सोने और चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी इनकी कीमतें बढ़ जाती हैं तो कभी गिरावट दर्ज की जाती है। इन भावों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि आज दिल्ली, मुंबई सहित देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के नवीनतम दाम क्या हैं, साथ ही चांदी का ताजा भाव भी देखते हैं।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 11 November 2025 : सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी दरें घटती हैं तो कभी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर ₹1,24,129 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, चांदी की दर में भी तेजी आई और यह ₹1,54,760 प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने का वायदा लगातार चौथे दिन बढ़ा, जो 725 रुपये या 0.58 प्रतिशत बढ़कर 1,24,695 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी के वायदा में भी तेजी देखी गई, जिसमें दिसंबर का कॉन्ट्रैक्ट 639 रुपये या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 1,54,330 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इंटरनेशनल मार्केट में, दिसंबर डिलीवरी के लिए कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स USD 18.75 या 0.45 परसेंट बढ़कर USD 4,140.75 प्रति औंस हो गया, जबकि सिल्वर फ्यूचर्स 0.08 परसेंट बढ़कर USD 50.35 प्रति औंस हो गया। आइए जानते हैं IBJA द्वारा जारी किए गए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा भाव के साथ-साथ चांदी की नवीनतम कीमतें।

Gold price today, Silver price today, Gold rate India, Silver rate India, 24 carat gold price,22 carat gold price (1)

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोने-चांदी की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 122441 रुपये प्रति 10 ग्राम124147 रुपये प्रति 10 ग्राम124129 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 121951 रुपये प्रति 10 ग्राम123650 रुपये प्रति 10 ग्राम123652 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 112156 रुपये प्रति 10 ग्राम113719 रुपये प्रति 10 ग्राम113720 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 91831 रुपये प्रति 10 ग्राम93110 रुपये प्रति 10 ग्राम93112 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 71628 रुपये प्रति 10 ग्राम72626 रुपये प्रति 10 ग्राम72627 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 151643 रुपये प्रति किलोग्राम154338 रुपये प्रति किलोग्राम154760 रुपये प्रति किलोग्राम

पिछले दिन क्या रहे सोना-चांदी के भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक मजबूत वैश्विक संकेतों और कमजोर डॉलर के बीच सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार के 1,24,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 1,300 रुपये बढ़कर 1,25,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। स्थानीय सर्राफा बाजार में, पिछले बाजार सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,24,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एसोसिएशन के अनुसार, इसके अलावा, सोमवार को चांदी की कीमतें 2,460 रुपये बढ़कर 1,55,760 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गईं। शुक्रवार को यह 1,53,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना 83.12 डॉलर या 2.08 प्रतिशत बढ़कर 4,082.84 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि हाजिर चांदी 3.30 प्रतिशत बढ़कर 49.93 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

End of Feed