बिजनेस

सोने का भाव आज का 12 अप्रैल 2026: जानें अपने शहर में 24k, 22k, 18k, 14k सोने के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 12 April 2026: अमेरिका-ईरान में युद्धविराम कब तक जारी रहेगा, इन अनिश्चितताओं के बीच सोने की कीमतों में बदलाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। सोने के गहने खरीदने वाले आइए जानते हैं आपके शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने की ताजा कीमत (Gold jewellery rates) क्या हैं।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today In India (सोना का भाव आज का) 12 April 2026: अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की अनिश्चितताओं के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate today) में बदलाव जारी हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बढ़कर 152690 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले दिन 1,52,652 रुपये 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गौर हो कि वायदा बाजार में सोना 29 जनवरी को 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार,24 कैरेट वाला सोना बढ़कर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमत 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना का भाव 152990 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 1,50,327 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे IBJA के ताजा आंकड़ों के आधार पर अब 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने का भाव जानिए। इसके साथ ही सोने के गहने खरीदने वाले अपने शहर के ताजा रेट (Gold jewellery rates) नीचे देख सकते हैं।

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

  • सोना 24 कैरेट: 150327 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट: 149725 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 137700 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 112745 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट: 87941 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹152990₹140250₹114780
मुंबई₹152840₹140100₹114630
कोलकाता₹152840₹140100₹114630
चेन्नई₹153820₹141000₹117600
पटना₹152890₹140150₹114680
लखनऊ₹152990₹140250₹114780
मेरठ₹152990₹140250₹114780
अयोध्या₹152990₹140250₹114780
कानपुर₹152990₹140250₹114780
गाजियाबाद₹152990₹140250₹114780
नोएडा₹152990₹140250₹114780
गुरुग्राम₹152990₹140250₹114780
चंडीगढ़₹152990₹140250₹114780
जयपुर₹152990₹140250₹114780
लुधियाना₹152990₹140250₹114780
गुवाहाटी₹152840₹140100₹114630
इंदौर₹152890₹140150₹114680
अहमदाबाद₹152890₹140150₹114680
वडोदरा₹152890₹140150₹114680
सूरत₹152890₹140150₹114680
पुणे₹152840₹140100₹114630
नागपुर₹152840₹140100₹114630
नासिक₹152870₹140130₹114660
बैंगलोर₹152840₹140100₹114630
भुवनेश्वर₹152840₹140100₹114630
कटक₹152840₹140100₹114630
केरल₹152840₹140100₹114630
रायपुर₹152840₹140100₹114630
हैदराबाद₹152840₹140100₹114630

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

युद्धविराम को लेकर अनिश्चितता और डॉलर में कमजोर रुख के बीच सर्राफा कीमतों में तेजी देखी गई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 400 रुपये बढ़कर 1,55,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमत 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी। इस तेजी के साथ कीमती धातुओं के लिए यह एक मजबूत सप्ताह साबित हुआ सोना 3,800 रुपये यानी 2.51 प्रतिशत चढ़ा। वैश्विक स्तर पर भी सर्राफा कीमतों में तेजी रही। हाजिर सोना 11.52 डॉलर यानी 0.24 प्रतिशत बढ़कर 4,777.17 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को घटाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 1,363 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,071 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,363 रुपये यानी 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,071 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,743.99 डॉलर प्रति औंस रह गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमोंट में शोध प्रमुख, रेनिशा चैनानी ने कहा कि ईरान संघर्ष पर सतर्क रूख और केन्द्रीय बैंक की लगातार खरीदारी से सर्राफा कीमतों में सुधार हुआ है। इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जिगर त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्धविराम से तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई और महंगाई और संभावित ब्याज दर बढ़ोतरी की चिंता कम होने से सोना 4,700 डॉलर प्रति औंस से ऊपर स्थिर रहा और लगातार तीसरे सप्ताह बढ़त की राह पर बना रहा। उन्होंने कहा कि संकट के दौरान सुरक्षित निवेश परिसंपत्ति बनकर उभरे डॉलर के नरम होने से धारणा मजबूत हुई।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article