सोने का भाव आज का 1 अक्टूबर 2025: सोना-चांदी के रेट में रिकॉर्ड उछाल, जानें 24K, 23K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

Gold and Silver Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 1 October 2025: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिली रही है। रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं। इनके दामों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। आइए जानते हैं आज दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा रेट क्या हैं। साथ ही चांदी के रेट भी।

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 1 October 2025 : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना बढ़कर ₹1,17,332 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर ₹1,45,120 प्रति किलोग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार बुधवार को दिल्ली में सोने की कीमतें 1,100 रुपये बढ़कर 1,21,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के नए शिखर पर पहुंच गया। मंगलवार को यह 1,20,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी चांदी की कीमतें 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर स्थिर रहीं, जो अपने रिकॉर्ड स्तर पर है। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं। दिनभर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे हम आपको अपडेट कराते रहेंगे।

durga puja, Gold price today,Silver price today, Gold rate India (1)

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-istock)

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट 115349 रुपये प्रति 10 ग्राम116586 रुपये प्रति 10 ग्राम117332 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट 114887 रुपये प्रति 10 ग्राम116119 रुपये प्रति 10 ग्राम116862 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट 105660 रुपये प्रति 10 ग्राम106793 रुपये प्रति 10 ग्राम107476 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट 86512 रुपये प्रति 10 ग्राम87440 रुपये प्रति 10 ग्राम87999 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट 67479 रुपये प्रति 10 ग्राम68203 रुपये प्रति 10 ग्राम68639 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999 142434 रुपये प्रति 10 ग्राम144125 रुपये प्रति 10 ग्राम145120 रुपये प्रति 10 ग्राम

पिछले दिन क्या रहा सोना का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। सोना 500 रुपये चढ़कर रिकॉर्ड 1.20 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने का भाव सोमवार को 1,500 रुपये की तेजी के साथ 1,19,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। स्थानीय सर्राफा बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और यह 500 रुपये की तेजी के साथ 1,19,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पिछले बाजार सत्र में इसकी कीमत 1,18,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।

End of Feed