Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 1 June 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका तनाव की वजह से सोने की कीमतों (gold rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होते ही सोने की कीमतों में फिर गिरावट शुरू हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत में 2,500 रुपये (1.53 प्रतिशत) गिरकर 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव रात तक 1.4% घटकर यानी 2174 रुपये गिरावट के साथ 1,53,401 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,55,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत करीब 1% टूटकर 4,504.97 डॉलर प्रति औंस रह गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,56,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक 1,56,463 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दो दोपहर तक 1,55,599 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 155536 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। आगे यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा सोन के रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)
| कैरेट के हिसाब से शुद्धता | सुबह के रेट | दोपहर के रेट | शाम के रेट |
| सोना 24 कैरेट (999) | 156463 रुपये प्रति 10 ग्राम | 155599 रुपये प्रति 10 ग्राम | 155536 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 23 कैरेट (995) | 155836 रुपये प्रति 10 ग्राम | 154976 रुपये प्रति 10 ग्राम | 154913 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 22 कैरेट (916) | 143320 रुपये प्रति 10 ग्राम | 142529 रुपये प्रति 10 ग्राम | 142471 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 18 कैरेट (750) | 117347 रुपये प्रति 10 ग्राम | 116699 रुपये प्रति 10 ग्राम | 116652 रुपये प्रति 10 ग्राम |
| सोना 14 कैरेट (585) | 91531 रुपये प्रति 10 ग्राम | 91025 रुपये प्रति 10 ग्राम | 90989 रुपये प्रति 10 ग्राम |
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)
| शहर | 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹156370 | ₹143350 | ₹117320 |
| मुंबई | ₹156220 | ₹143200 | ₹117170 |
| कोलकाता | ₹156220 | ₹143200 | ₹117170 |
| चेन्नई | ₹158180 | ₹145000 | ₹121800 |
| पटना | ₹156270 | ₹143250 | ₹117220 |
| लखनऊ | ₹156370 | ₹143350 | ₹117320 |
| मेरठ | ₹156370 | ₹143350 | ₹117320 |
| अयोध्या | ₹156370 | ₹143350 | ₹117320 |
| कानपुर | ₹156370 | ₹143350 | ₹117320 |
| गाजियाबाद | ₹156370 | ₹143350 | ₹117320 |
| नोएडा | ₹156370 | ₹143350 | ₹117320 |
| गुरुग्राम | ₹156370 | ₹143350 | ₹117320 |
| चंडीगढ़ | ₹156370 | ₹143350 | ₹117320 |
| जयपुर | ₹156370 | ₹143350 | ₹117320 |
| लुधियाना | ₹156370 | ₹143350 | ₹117320 |
| गुवाहाटी | ₹156220 | ₹143200 | ₹117170 |
| इंदौर | ₹156270 | ₹143250 | ₹117220 |
| अहमदाबाद | ₹156270 | ₹143250 | ₹117220 |
| वडोदरा | ₹156270 | ₹143250 | ₹117220 |
| सूरत | ₹156270 | ₹143250 | ₹117220 |
| पुणे | ₹156220 | ₹143200 | ₹117170 |
| नागपुर | ₹156220 | ₹143200 | ₹117170 |
| नासिक | ₹156250 | ₹143230 | ₹117200 |
| बैंगलोर | ₹156220 | ₹143200 | ₹117170 |
| भुवनेश्वर | ₹156220 | ₹143200 | ₹117170 |
| कटक | ₹156220 | ₹143200 | ₹117170 |
| रायपुर | ₹156220 | ₹143200 | ₹117170 |
| हैदराबाद | ₹156220 | ₹143200 | ₹117170 |
पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव
अमेरिका-ईरान के बीच शुरुआती समझौते की संभावना, मजबूत वैश्विक रुख और घरेलू बाजार में शादी-ब्याह के मौसम की संभावित मांग के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में जोरदार बढ़त दर्ज की गई। 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 1,600 रुपये बढ़कर 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में भी सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। हाजिर सोना करीब एक फीसदी की बढ़त के साथ 4,530.72 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और सुरक्षित निवेश की मांग से सोने को समर्थन मिल रहा है।
पिछले कारोबारी दिन सोने का वायदा भाव
हालांकि हाजिर बाजार में तेजी के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून डिलीवरी वाले सोने का भाव 259 रुपये या 0.17 फीसदी गिरकर 1,56,666 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क बाजार में सोना 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 4,508 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
क्या कहते हैं बाजार एक्सपर्ट?
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लि में जिंस शोध प्रमुख हरीश वी ने कहा कि अमेरिका-ईरान संबंधों से जुड़े घटनाक्रम और हालिया महंगाई आंकड़ों के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बनी उम्मीदों ने सोने को समर्थन दिया है। उनके अनुसार, शादी-ब्याह के सीजन में मांग बढ़ने की संभावना से भी कीमती धातुओं की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में बाजार में बड़ी बिकवाली का दबाव नजर नहीं आता, क्योंकि बुनियादी कारक अभी भी सोने की कीमतों को सहारा दे रहे हैं। उनका मानना है कि चांदी भी सोने के रुख का अनुसरण कर सकती है, जिसे सुरक्षित निवेश की मांग और औद्योगिक उपयोग दोनों से समर्थन मिलेगा।
शुरुआती अमेरिका-ईरान समझौते ने कम किया दबाव
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमतों में करीब एक फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच शुरुआती समझौते को लेकर चल रही बातचीत ने सोने पर गिरावट का दबाव कम किया है। हालांकि, समझौते की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ऐसे में सोने की कीमतों में फिलहाल सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
