सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट, MCX पर गोल्ड 6% और सिल्वर 4% लुढ़के

Gold-Silver Prices Today: मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार शाम सोना-चांदी की कीमतों में तेज गिरावट हुई। सोने की कीमत 6 प्रतिशत लुढ़क गईं, जो 10 अक्टूबर के बाद से सबसे निचला स्तर है। उधर चांदी की कीमत भी 4 प्रतिशत की गिरावट हुई। यहां जानिए क्या है ताजा रेट।

Gold-Silver Prices Today : मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतें बुधवार की शाम के सत्र में तेजी से कम होकर खुलीं, दिसंबर वायदा कॉन्ट्रैक्ट ₹124,423 प्रति 10 ग्राम से शुरू हुआ और आगे गिरकर ₹120,575 पर आ गया, जो 10 अक्टूबर के बाद का उनका सबसे निचला स्तर है, जो पिछले बंद से 6% की गिरावट दर्शाता है। उधर एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 4% गिरकर 144000 रुपये प्रति किलो पहुंच गई।

Sona, Chandi, Gold price crash, MCX gold price, MCX Silver price, December futures gold price

लुढ़के सोना-चांदी के रेट (तस्वीर-istock)

स्पॉट गोल्ड भी धड़ाम: 3% से ज्यादा की गिरावट

स्पॉट गोल्ड की कीमतों में भी बुधवार को तेज गिरावट दर्ज की गई, जो 3% से अधिक गिरकर $4,007 प्रति औंस से नीचे आ गई। दो दिनों में यह कुल मिलाकर लगभग 8% की गिरावट है। मंगलवार को सोने की कीमतों में 12 वर्षों में सबसे बड़ी 5% की गिरावट देखी गई थी।

End of Feed