50 रु से कम के शेयर में जोरदार उछाल, भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद Cellecor Gadgets का शेयर चढ़ा, जानिए वजह

भारतीय शेयर बाजार में 13 मई 2025 को भारी गिरावट के बावजूद, ₹50 से कम कीमत वाला NSE SME स्टॉक Cellecor Gadgets तेज़ी से उछला। शेयर में यह उछाल कंपनी द्वारा नई फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन रेंज लॉन्च करने की घोषणा के बाद देखने को मिली। यह नई रेंज Dixon Technologies के साथ साझेदारी में बनाई गई है और विशेष रूप से भारत के छोटे व मध्यमवर्गीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिज़ाइन की गई है। इस रणनीतिक विस्तार ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया, जिससे शेयर में मजबूती आई।

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 13 मई 2025 को भारी बिकवाली का माहौल रहा, लेकिन ₹50 से कम कीमत वाले NSE SME स्टॉक Cellecor Gadgets ने इस माहौल के बीच भी दमदार प्रदर्शन किया। कंपनी के शेयर में तेज़ी देखी गई, जिसकी अहम वजह रही — कंपनी का नई वॉशिंग मशीन रेंज का ऐलान।

Share Price

भारतीय शेयर बाजार

शेयर में आई उछाल

Cellecor Gadgets का शेयर मंगलवार को NSE पर ₹43.25 पर खुला, जो पिछले बंद स्तर ₹24.95 से काफी ऊपर था। दिन के कारोबार में यह स्टॉक ₹43.90 तक पहुंच गया, यानि करीब 2% की बढ़त दर्ज की।

End of Feed