Small-cap stock: Q4 नतीजों के बाद Eraaya Lifespaces में उछाल, कंपनी को हुआ घाटा लेकिन सुधार के संकेत

स्मॉल-कैप कंपनी Eraaya Lifespaces के शेयरों में सोमवार, 2 जून को Q4 परिणाम जारी होने के बाद लगभग 5% की तेजी देखी गई। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही (Q4 FY25) में नेट लॉस में बड़ी गिरावट दर्ज की, जिससे निवेशकों का भरोसा कुछ हद तक लौटा। कंपनी ने शुक्रवार को अपने Q4 नतीजे घोषित किए, जिसमें बताया गया कि मार्च तिमाही में उसका नेट लॉस ₹6 करोड़ रहा।

स्मॉल-कैप कंपनी Eraaya Lifespaces के शेयरों में सोमवार, 2 जून को Q4 परिणाम जारी होने के बाद लगभग 5% की तेजी देखी गई। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही (Q4 FY25) में नेट लॉस में बड़ी गिरावट दर्ज की, जिससे निवेशकों का भरोसा कुछ हद तक लौटा। कंपनी ने शुक्रवार को अपने Q4 नतीजे घोषित किए, जिसमें बताया गया कि मार्च तिमाही में उसका नेट लॉस ₹6 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही (Q3 FY25) में ₹20.84 करोड़ था। हालांकि, एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को ₹0.22 लाख का मामूली लाभ हुआ था।

Eraaya Lifespaces Share

Eraaya Lifespaces शेयर

तिमाही दर तिमाही (QoQ) आधार पर रेवेन्यू 89% घटकर ₹1.88 करोड़ रहा, जबकि Q3 FY25 में यह ₹16.99 करोड़ था। सालाना आधार (YoY) पर देखें तो यह आंकड़ा ₹54 लाख से बढ़कर ₹1.88 करोड़ हुआ, यानी 248% की बढ़ोतरी। Eraaya Lifespaces के बोर्ड ने शुक्रवार को ₹125 करोड़ तक के निवेश की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। यह निवेश ऐसे उभरते और भविष्य की संभावनाओं वाले क्षेत्रों में किया जाएगा, जो कंपनी की दीर्घकालिक रणनीति और विविधीकरण के लक्ष्य के अनुरूप होंगे।

बोर्ड ने स्पष्ट किया कि यह निवेश नियामकीय मंजूरी, उचित परिश्रम (due diligence) और अन्य शर्तों के अधीन होगा।

शेयर प्रदर्शन: एक साल में 38% गिरावट, YTD में 61% नुकसान

पिछले 6 महीनों में स्टॉक 77% टूटा है। एक महीने में शेयर में 6% की गिरावट देखी गई। इस साल अब तक (YTD) 61% का नुकसान हो चुका है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

End Article
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर ...

End of Feed