Business Under 50K In India: बिजनेस शुरू करना आसान नहीं है। अपना कारोबार शुरू करने के लिए अच्छे-खासे निवेश की जरूरत होती है। दूसरी बात कि खुद कारोबारी बनने के लिए एक अच्छा बिजनेस आइडिया भी होना जरूरी है। फिर भी कुछ बिजनेस ऐसे हैं, जिन्हें आसानी से शुरू किया जा सकता है। इन बिजनेस में निवेश भी कम करना होगा। आप कुछ कारोबार 50000 रु तक में शुरू कर सकते हैं। इससे होगा ये कि आपको लोन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप कम पैसों में ही नौकरी छोड़कर या नौकरी के साथ भी अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं। हम आपको यहां ऐसे ही दो बिजनेस आइडिया की जानकारी देंगे।
भारत में 50 हजार से कम निवेश वाले बिजनेस आइडिया
कैटरिंग/टिफिन बिजनेस
कैटरिंग या टिफिन का बिजनेस शुरू करना आसान है। इसके लिए बहुत कम पैसा चाहिए। यह बिजनेस उन लोगों के लिए और भी खास है जो खाने के शौकीन हैं और खाना पकाना जानते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले मार्केट रिसर्च करें और समझें कि आपके संभावित ग्राहक कौन हो सकते हैं। यह मुख्य रूप से लोकेशन और वहां के लोग क्या खाना चाहते हैं इस पर निर्भर है
- पैसा जुटाएं, जरूरी बर्तन खरीदें, कच्चे माल का इंतजाम करें और एक डिलीवरी पार्टनर रखें
- जरूरी लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन के साथ अपनी वेबसाइट बनाएं
- अपना विज्ञापन करते रहें, जिससे आपका प्रचार हो
- अनुमान के अनुसार आप ये बिजनेस 40000-50000 रु में शुरू कर सकते हैं, जो कि कच्चे माल, बर्तन आदि पर आधारित होगा
अचार का बिजनेस
भारत में लगभग हर घर में अचार खाया जाता है। अचार का बिजनेस शुरू करने में 25000-30000 रु तक का निवेश करना होगा।
- आप जो अचार बनाना चाहते हैं उसके लिए प्लान बनाकर शुरुआत करें। यह आपकी लोकेशन और डिमांड पर निर्भर करेगा
- अचार बनाने के लिए आवश्यक उपकरण खऱीदें। इसमें बर्तन, जार आदि शामिल हैं
- जरूरी रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस (एफएसएसएआई रजिस्ट्रेशन, जीएसटी रजिस्ट्रेशन आदि) का इंतजाम करें
- स्टोरेज और संरक्षण की प्लानिंग करें। इसमें मुख्य रूप से अचार को फंगल से बचाना शामिल है
- पेमेंट मोड शुरू करके पैकेजिंग, प्राइसिंग और भुगतान की योजना बनाएं। इसके अलावा, स्थानीय ऑनलाइन किराना स्टोर सेगमेंट में भी एंट्री की कोशिश करें
- अपनी वेबसाइट बनाएं और ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केटिंग के जरिए अपने प्रोडक्ट की रेंज का प्रमोशन करना शुरू करें
आसान है ये बिजनेस
अचार का बिजनेस इसलिए भी अच्छा है क्योंकि इसके लिए कम से कम जगह और कम इक्विपमेंट की आवश्यकता होती है। दूसरी बात कि इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कम पैसे चाहिए।
