HDFC Bank-Tata Motors Partnership: टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपने कमर्शियल व्हीकल कस्टमर्स को डिजिटल फाइनेंशियल सॉल्यूशन प्रोवाइड कराने के लिए एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के साथ साझेदारी की है। कंपनी की ओर से गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, दोनों कंपनियों ने इस मामले में एक डील पर साइन किए हैं। टाटा मोटर्स के वाइस-प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड (ट्रक) राजेश कौल ने कहा है कि यह साझेदारी नए डिजिटल सॉल्यूशन के जरिए कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप है। एचडीएफसी बैंक की एक्सपर्टाइज और लोगों तक पहुंच के साथ हमारा टार्गेट अपने ग्राहकों को फाइनेंसिंग विकल्पों की एक बेहतर रेंज प्रदान करना है।
मिलेगा दो खास प्लेटफॉर्म का एक्सेस
इस साझेदारी के तहत, टाटा मोटर्स के ग्राहकों को अब टाटा मोटर्स के ऑनलाइन बिक्री प्लेटफॉर्म और टाटा ई-गुरु मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए एचडीएफसी बैंक के व्हीकल फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस तक सीमलेस एक्सेस मिलेगा।
फाइनेंशियल सर्विसेज का इंटीग्रेशन
टाटा मोटर्स ने कहा है कि डिजिटल इकोसिस्टम में फाइनेंशियल सर्विसेज का इंटीग्रेशन एक बेहतर प्रॉसेस सुनिश्चित करेगा, जिससे ग्राहकों को आवश्यकताओं के अनुरूप अपने पसंदीदा फाइनेंसर का चयन करने की सुविधा मिलेगी।
किन-किन वाहनों पर मिलेगी फाइनेंसिंग फैसिलिटी
यह साझेदारी टाटा मोटर्स द्वारा पेश किए गए सभी कमर्शियल वाहनों के लिए होगी। इनमें बस, ट्रक और छोटे कमर्शियल वाहन और पिकअप व्हीकल भी शामिल हैं। एचडीएफसी बैंक के एग्जेक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (कमर्शियल व्हीकल ग्रुप) बालाजी वर्मा ने कहा है कि हमारा मानना है कि व्हीकल फाइनेंसिंग तक पहुंच ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद है। हम व्हीकल फाइनेंसिंग को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
