Bank Deposit:बैंकों की डिपॉजिट ग्रोथ में कमी, खड़ा कर सकती है नकदी संकट-रिपोर्ट

Bank Deposit: सर्वेक्षण में 67 प्रतिशत बैंकों ने कुल जमा में चालू खाता और बचत खाता (कासा) जमा की हिस्सेदारी कम होने की बात कही है। डिपॉजिट को बढ़ाना और लोन लागत को कम रखना बैंकों के एजेंडा में सबसे ऊपर है।

Bank Deposit:बैंकों की तरफ से दिए जाने वाले लोन की ग्रोथ, डिपॉजिट से अधिक होने से बैंकिंग प्रणाली के समक्ष आने वाले समय में नकदी की चुनौतियां पैदा हो सकती हैं। एक रिपोर्ट में यह आशंका जताई गई है।उद्योग संगठन फिक्की और भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की एक संयुक्त रिपोर्ट कहती है कि लोन ग्रोथ के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए डिपॉजिट को बढ़ाना और लोन लागत को कम रखना बैंकों के एजेंडा में सबसे ऊपर है।रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वेक्षण में 67 प्रतिशत बैंकों ने कुल जमा में चालू खाता और बचत खाता (कासा) जमा की हिस्सेदारी कम होने की बात कही है।

Bank Deposit

बैंकों के सामने खड़ा हो सकता है नकदी का संकट

क्यों है रिस्क

रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंकों से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में उच्च और आकर्षक दरों के कारण सावधि जमा में तेजी आई है। भाग लेने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के 80 प्रतिशत बैंकों ने 2024 की पहली छमाही के दौरान बचत खाते एवं चालू खाते में जमा की हिस्सेदारी घटने की बात कही है। निजी क्षेत्र के भी आधे से अधिक बैंकों ने कासा जमा कम होने की सूचना दी है।इस सर्वेक्षण का 19वां दौर जनवरी से जून, 2024 के दौरान चला। सर्वेक्षण में सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र और विदेशी बैंकों सहित कुल 22 बैंकों ने भाग लिया। इनकी कुल बैंकिंग उद्योग में करीब 67 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

End of Feed