Silver Tax: चांदी से की है कमाई तो अब जान लीजिए कितना लगेगा टैक्स?

पिछले साल चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है और निवेशकों ने जमकर चांदी से कमाई भी है। आपने चाहे फिजिकल चांदी, ETFs या म्यूचुअल फंड्स के जरिए निवेश किया हो, टैक्स नियम हर प्रकार के निवेश पर अलग होते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि चांदी से हुई कमाई पर कौन-सा टैक्स लागू होता है और इसे कैसे चुकाना होता है।

बीते कुछ महीनों में चांदी और सोने छप्परफाड़ रिटर्न निवेशकों को दिया है। अगर आपने भी चांदी से कमाई की है तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। पिछले साल चांदी की कीमतों में करीब 87% की बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में कई निवेशक यह जानना चाहते हैं कि चांदी से हुई कमाई पर कितना टैक्स लगेगा और इसे कैसे चुकाना होगा। चांदी में निवेश कई तरीकों से किया जा सकता है। आमतौर पर निवेशक भौतिक चांदी, चांदी ETFs (एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड्स) और म्यूचुअल फंड्स के माध्यम से निवेश करते हैं।

Tax On silver

फिजिकल चांदी में आभूषण, बार और सिक्के आते हैं, जबकि ETFs और म्यूचुअल फंड्स निवेशकों को बिना भौतिक चांदी रखे ही चांदी में निवेश करने का मौका देते हैं।

End of Feed