बिजनेस

चांदी का भाव आज का 2 सितंबर 2026: दो दिन में 10000 रुपये घटी कीमत, जानें पटना, दिल्ली समेत अपने शहर में ताजा रेट

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 2 September 2026: दिल्ली-एनसीआर, मुंबई समेत आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चाांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर- istock/AI)

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 2 September 2026 : पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली में चांदी की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और यह आज 5,000 रुपये टूटकर दो सप्ताह के निचले स्तर 2,35,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। मंगलवार को भी 5000 रुपये गिरावट हुई थी। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव रात तक 0.08% बढ़कर यानी 191 रुपये तेजी के साथ 2,29,740 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,29,549 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,35,150 रुपये किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 65.56 डॉलर प्रति औंस हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी 5000 रुपये घटकर 2,45,000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 2 सितंबर 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी का भाव

चांदी की शुद्धता1 किलो का भाव
999 फाइन₹2,35,150
925 स्टर्लिंग₹2,17,514
900 कॉइन₹2,11,635
800 जर्मन₹1,88,120

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (प्रति किलो)

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,45,000
मुंबई₹2,45,000
कोलकाता₹2,45,000
चेन्नई₹2,49,900
पटना₹2,45,000
लखनऊ₹2,45,000
मेरठ₹2,45,000
अयोध्या₹2,45,000
कानपुर₹2,45,000
गाजियाबाद₹2,45,000
नोएडा₹2,45,000
गुरुग्राम₹2,45,000
चंडीगढ़₹2,45,000
जयपुर₹2,45,000
लुधियाना₹2,45,000
गुवाहाटी₹2,45,000
इंदौर₹2,45,000
अहमदाबाद₹2,45,000
वडोदरा₹2,45,000
सूरत₹2,45,000
नागपुर₹2,45,000
पुणे₹2,45,000
नासिक₹2,45,000
बैंगलोर₹2,45,000
भुवनेश्वर₹2,49,900
रायपुर₹2,45,000
हैदराबाद₹2,49,900

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

वैश्विक स्तर पर बिकवाली के बीच चांदी की कीमत में भी 5,000 रुपये की गिरावट आई और यह 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। सोमवार को यह 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही थी। विदेशी बाजारों में सर्राफा चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। हाजिर चांदी की कीमत लगभग तीन प्रतिशत टूटकर 64.68 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,40,577 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 27 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,40,577 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.46 डॉलर प्रति औंस रह गई। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article