बिजनेस

सोने का भाव आज का 2 सितंबर 2026: लगातार 6ठे दिन लुढ़की कीमत, जानें पटना, दिल्ली समेत अपने शहर में 24K, 22K, 18K के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 2 September 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए (तस्वीर- istock/AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 2 September 2026 : अमेरिका-ईरान में चल रहे संघर्ष के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव जारी है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में लगातार छठे सत्र में गिरावट जारी रही और यह 2,100 रुपये टूटकर करीब तीन सप्ताह के निचले स्तर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव रात तक 0.18% बढ़कर यानी 271 रुपये तेजी के साथ 1,52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,51,729 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,510 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,411.50 डॉलर प्रति औंस हो गया। उधर गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए।

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹152170₹139500₹114170
मुंबई₹152020₹139350₹114020
कोलकाता₹152020₹139350₹114020
चेन्नई₹152020₹139350₹115520
पटना₹152070₹139400₹114070
लखनऊ₹152170₹139500₹114170
मेरठ₹152170₹139500₹114170
अयोध्या₹152170₹139500₹114170
कानपुर₹152170₹139500₹114170
गाजियाबाद₹152170₹139500₹114170
नोएडा₹152170₹139500₹114170
गुरुग्राम₹152170₹139500₹114170
चंडीगढ़₹152170₹139500₹114170
जयपुर₹152170₹139500₹114170
लुधियाना₹152170₹139500₹114170
गुवाहाटी₹152020₹139350₹114020
इंदौर₹152070₹139400₹114070
अहमदाबाद₹152070₹139400₹114070
वडोदरा₹152070₹139400₹114070
सूरत₹152070₹139400₹114070
पुणे₹152020₹139350₹114020
नागपुर₹152020₹139350₹114020
नासिक₹152050₹139380₹114050
बैंगलोर₹152020₹139350₹114020
भुवनेश्वर₹152020₹139350₹114020
रायपुर₹152020₹139350₹114020
हैदराबाद₹152020₹139350₹114020

आगे आप 24, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट के सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 2 सितंबर 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम का भाव
24 कैरेट₹1,52,510
22 कैरेट₹1,39,801
20 कैरेट₹1,27,092
18 कैरेट₹1,14,383
16 कैरेट₹1,01,673
14 कैरेट₹88,964
12 कैरेट₹76,255
10 कैरेट₹63,546

पिछले दिन क्या रहा होना का भाव

वैश्विक स्तर पर बिकवाली के बीच सोने की कीमतों में मंगलवार को लगातार 5वें दिन गिरावट आई। दिल्ली में सोना 2,700 रुपये टूटकर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,700 रुपये घटकर करीब दो सप्ताह के निचले स्तर 1,58,200 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई, जबकि सोमवार को यह 1,60,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह कीमती धातु 19 अगस्त को भी इसी स्तर पर कारोबार कर रही थी, जब इसकी कीमत 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। पिछले पांच सत्रों में, सोने में 8,900 रुपये या 5.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। 25 अगस्त को इसकी कीमत 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। विदेशी बाजारों में सर्राफा सोना की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। हाजिर सोना 80.61 डॉलर (यानी 2 प्रतिशत) गिरकर 4,368.58 डॉलर प्रति औंस रह गया।

पिछले दिन क्या रहा सोना का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 208 रुपये की गिरावट के साथ 62,507 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 208 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,54,252 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,432.26 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

सर्राफा पर दबाव इसलिए बना क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच नए तनाव से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं, जिससे महंगाई की चिंताएं बढ़ गईं और ब्याज दरों के परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित हो गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड की जिंस और मुद्रा शोध विश्लेषक वेदिका नार्वेकर ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच हालिया तनाव और उसके कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच घरेलू सोने की कीमतें दबाव में हैं। इससे महंगाई की चिंताएं भी बढ़ रही हैं, जिससे सोने के लिए परिदृश्य और भी महत्वपूर्ण हो गया है। नार्वेकर ने कहा कि प्रधानमंत्री की टिप्पणियों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना कम है, लेकिन इससे घरेलू बाजार की धारणा और निकट भविष्य में आभूषणों की मांग पर असर पड़ सकता है।

गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे बहुत जरूरी न होने पर सोना न खरीदें। किर्गिस्तान से एक इंस्टाग्राम वीडियो में, मोदी ने स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर अधिक जोर देने का आह्वान किया और लोगों से विदेशी छुट्टियों, विदेश में शादियों और अनावश्यक सोना खरीदने से बचने को कहा।

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना दो प्रतिशत टूटकर 4,370 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है, क्योंकि पिछले सप्ताह जैक्सन होल संगोष्ठी में फेडरल रिजर्व के प्रमुख केविन वॉर्श के सख्त रुख वाले भाषण के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article