बिजनेस

सोने का भाव आज का 16 जुलाई 2026: कितनी लुढ़की कीमत, जानें अपने शहर में 24K, 22K, 18K के दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 16 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 16 July 2026 : अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज फिर गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.94% घटकर यानी 1333 रुपये गिरावट के साथ 1,40,517 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,41,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत घटकर 4,001.70 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,41,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक गुरुवार सुबह तक 141908 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 141713 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। शाम को बाजार बंद होने तक 1,41,679 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाला सोना 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 16 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता1 ग्राम10 ग्राम1 औंस 1 तोला
24 कैरेट सोना₹14,105₹1,41,050₹3,99,870₹1,64,518
22 कैरेट सोना₹12,930₹1,29,296₹3,66,548₹1,50,808
20 कैरेट सोना₹11,754₹1,17,542₹3,33,225₹1,37,098
18 कैरेट सोना₹10,579₹1,05,788₹2,99,903₹1,23,389
16 कैरेट सोना₹9,403₹94,033₹2,66,580₹1,09,679
14 कैरेट सोना₹8,228₹82,279₹2,33,258₹95,969
12 कैरेट सोना₹7,053₹70,525₹1,99,935₹82,259
10 कैरेट सोना₹5,877₹58,771₹1,66,613₹68,549

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 141908 रुपये प्रति 10 ग्राम141713 रुपये प्रति 10 ग्राम141679 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 141340 रुपये प्रति 10 ग्राम141146 रुपये प्रति 10 ग्राम141112 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 129988 रुपये प्रति 10 ग्राम129809 रुपये प्रति 10 ग्राम129778 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 106431 रुपये प्रति 10 ग्राम106285 रुपये प्रति 10 ग्राम106259 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 83016 रुपये प्रति 10 ग्राम82902 रुपये प्रति 10 ग्राम82882 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹143440₹131500₹107620
मुंबई₹143290₹131350₹107470
कोलकाता₹143290₹131350₹107470
चेन्नई₹143790₹131810₹110010
पटना₹143340₹131400₹107520
लखनऊ₹143440₹131500₹107620
मेरठ₹143440₹131500₹107620
अयोध्या₹143440₹131500₹107620
कानपुर₹143440₹131500₹107620
गाजियाबाद₹143440₹131500₹107620
नोएडा₹143440₹131500₹107620
गुरुग्राम₹143440₹131500₹107620
चंडीगढ़₹143440₹131500₹107620
जयपुर₹143440₹131500₹107620
लुधियाना₹143440₹131500₹107620
गुवाहाटी₹143290₹131350₹107470
इंदौर₹143340₹131400₹107520
अहमदाबाद₹143340₹131400₹107520
वडोदरा₹143340₹131400₹107520
सूरत₹143340₹131400₹107520
पुणे₹143290₹131350₹107470
नागपुर₹143290₹131350₹107470
नासिक₹143320₹131380₹107500
बैंगलोर₹143290₹131350₹107470
भुवनेश्वर₹143290₹131350₹107470
रायपुर₹143290₹131350₹107470
हैदराबाद₹143290₹131350₹107470

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतें 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहीं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत पिछले दिन के 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के स्तर पर ही बनी रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना 23.30 डॉलर या 0.57 प्रतिशत गिरकर 4,029.66 डॉलर प्रति औंस रह गया।

कारोबारियों का कहना है कि आभूषण विक्रेताओं और औद्योगिक लिवालों की ओर से कम लिवाली के कारण घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की कीमतें एक दायरे में बनी रहीं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article