बिजनेस

चांदी का भाव आज का 13 जुलाई 2026: कीमत फिर धड़ाम, जानें पटना से लेकर मुंबई तक के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 July 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 13 July 2026 : ईरान-अमेरिका में बढ़ते तनाव के बीच चांदी के दामों (silver rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज फिर जबरदस्त गिरावट हुई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमत 2,000 रुपये घटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 1.96% गिरकर यानी 4364 रुपये लुढ़ककर 2,18,300 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,22,664 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी 58.43 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 218920 रुपये प्रति किलो हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक 2,20,390 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 217235 रुपये किलो हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,18,722 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,35,000 रुपये प्रति किलो हो गया। ऐसे में अगर आप चांदी के गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जानना आपके लिए जरूरी हो जाता है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 13 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)

चांदी की शुद्धता1 किलोग्राम1 औंस1 तोला
सिल्वर 999 फाइन₹218920₹6206₹2553
सिल्वर 925 स्टर्लिंग₹202501₹5741₹2362
सिल्वर 900 कॉइन₹197028₹5586₹2298
सिल्वर 800 जर्मन₹175136₹4965₹2043

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,350₹23,500₹2,35,000
मुंबई₹2,350₹23,500₹2,35,000
कोलकाता₹2,350₹23,500₹2,35,000
चेन्नई₹2,400₹24,000₹2,40,000
पटना₹2,350₹23,500₹2,35,000
लखनऊ₹2,350₹23,500₹2,35,000
मेरठ₹2,350₹23,500₹2,35,000
अयोध्या₹2,350₹23,500₹2,35,000
कानपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
गाजियाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
नोएडा₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुरुग्राम₹2,350₹23,500₹2,35,000
जयपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
लुधियाना₹2,350₹23,500₹2,35,000
गुवाहाटी₹2,350₹23,500₹2,35,000
इंदौर₹2,350₹23,500₹2,35,000
अहमदाबाद₹2,350₹23,500₹2,35,000
वडोदरा₹2,350₹23,500₹2,35,000
सूरत₹2,350₹23,500₹2,35,000
पुणे₹2,350₹23,500₹2,35,000
नागपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
चंडीगढ़₹2,350₹23,500₹2,35,000
नासिक₹2,350₹23,500₹2,35,000
बैंगलोर₹2,350₹23,500₹2,35,000
भुवनेश्वर₹2,400₹24,000₹2,40,000
रायपुर₹2,350₹23,500₹2,35,000
हैदराबाद₹2,400₹24,000₹2,40,000

पिछले कारोबारी दिन कैसा रहा चांदी का भाव?

कम कीमतों पर खरीदारी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते पिछले कारोबारी दिन दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। शुक्रवार को चांदी 5,000 रुपये उछलकर 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर पहुंच गई। इससे पहले गुरुवार को चांदी 2,32,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। लगातार तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट के बाद चांदी में यह अच्छी रिकवरी देखने को मिली। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत करीब एक फीसदी फिसलकर 59.54 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पिछले कारोबारी दिन कैसा रहा चांदी का वायदा भाव?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में शुक्रवार को चांदी वायदा कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर हाजिर मांग और कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सितंबर डिलीवरी वाले चांदी के वायदा कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1,934 रुपये यानी 0.85 फीसदी टूटकर 2,24,443 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। वैश्विक बाजार में भी चांदी पर दबाव बना रहा। न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 60.12 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती रही।

एक्सपर्ट्स की राय

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि वायदा बाजार में मुनाफावसूली और कारोबारियों की बिकवाली के चलते चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। वहीं, कमजोर हाजिर मांग ने भी वायदा भाव में गिरावट को बढ़ावा दिया।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article