बिजनेस

सोने का भाव आज का 13 जुलाई 2026: आज इतना लुढ़का रेट, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K के दाम दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 13 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोने का लेटेस्ट भाव जानिए (तस्वीर-AI)

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 13 July 2026 : ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज फिर गिरावट हुई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 1,500 रुपये घटकर 1,47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोने की कीमत 53.14 डॉलर या 1.3 प्रतिशत घटकर 4,067.94 डॉलर प्रति औंस रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 1.38% घटकर यानी 1982 रुपये गिरावट के साथ 1,41,496 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,43,478 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,41,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक सोमवार सुबह तक 1,43,368 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,42,289 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 1,42,188 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। दूसरी तरफ, गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,43,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का ताजा भाव, 13 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट सोना (₹)₹141590₹401401₹165148
22 कैरेट सोना (₹)₹129791₹367951₹151386
20 कैरेट सोना (₹)₹117992₹334501₹137623
18 कैरेट सोना (₹)₹106193₹301051₹123861
16 कैरेट सोना (₹)₹94393₹267601₹110099
14 कैरेट सोना (₹)₹82594₹234151₹96336
12 कैरेट सोना (₹)₹70795₹200700₹82574
10 कैरेट सोना (₹)₹58996₹167250₹68812

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 143368 रुपये प्रति 10 ग्राम142289 रुपये प्रति 10 ग्राम142188 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 142794 रुपये प्रति 10 ग्राम141719 रुपये प्रति 10 ग्राम141619 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 131325 रुपये प्रति 10 ग्राम130337 रुपये प्रति 10 ग्राम130244 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 107526 रुपये प्रति 10 ग्राम106717 रुपये प्रति 10 ग्राम106641 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 83870 रुपये प्रति 10 ग्राम83239 रुपये प्रति 10 ग्राम83180 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹143060₹131150₹107330
मुंबई₹142910₹131000₹107180
कोलकाता₹142910₹131000₹107180
चेन्नई₹144000₹132000₹110200
पटना₹142960₹131050₹107230
लखनऊ₹143060₹131150₹107330
अयोध्या₹143060₹131150₹107330
मेरठ₹143060₹131150₹107330
गाजियाबाद₹143060₹131150₹107330
नोएडा₹143060₹131150₹107330
गुरुग्राम₹143060₹131150₹107330
चंडीगढ़₹143060₹131150₹107330
जयपुर₹143060₹131150₹107330
लुधियाना₹143060₹131150₹107330
गुवाहाटी₹142910₹131000₹107180
जलगांव₹142910₹131000₹107180
इंदौर₹142960₹131050₹107230
कानपुर₹143060₹131150₹107330
अहमदाबाद₹142960₹131050₹107230
सूरत₹142960₹131050₹107230
वडोदरा₹142960₹131050₹107230
पुणे₹142910₹131000₹107180
नागपुर₹142910₹131000₹107180
नासिक₹142940₹131030₹107230
बैंगलोर₹142910₹131000₹107180
भुवनेश्वर₹142910₹131000₹107180
रायपुर₹142910₹131000₹107180
हैदराबाद₹142910₹131000₹107180

पिछले कारोबारी दिन कैसा रहा सोने का भाव?

कम कीमतों पर खरीदारी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी के चलते पिछले कारोबारी दिन दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। शुक्रवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 400 रुपये बढ़कर 1,48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे पहले के कारोबारी सत्र में यह 1,48,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमतों में नरमी रही। वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड 17.57 डॉलर यानी 0.43 फीसदी गिरकर 4,106.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता रहा।

पिछले कारोबारी दिन सोना का वायदा भाव

दूसरी ओर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोना वायदा दबाव में रहा। कमजोर हाजिर मांग और सटोरियों द्वारा सौदों का आकार घटाने से अगस्त डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव 630 रुपये यानी 0.43 फीसदी टूटकर 1,44,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में भी सोना वायदा 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 4,118.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।

एक्सपर्ट्स ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक, कमजोर अमेरिकी डॉलर और निचले स्तर पर हुई खरीदारी ने शुक्रवार को सोने की कीमतों को सहारा दिया। उन्होंने बताया कि सप्ताह की शुरुआत में सोना एक सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया था, जिसके बाद निवेशकों ने कम कीमतों का फायदा उठाते हुए खरीदारी बढ़ाई। वहीं, मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक वार्ता में प्रगति के संकेत मिलने से वैश्विक स्तर पर हाजिर सोने की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं।

बाजार की नजर अब अमेरिकी CPI पर

कारोबारियों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र की कमजोरी से सोने जैसी कीमती धातुओं की मांग को समर्थन मिला। हालांकि, वैश्विक बाजारों में नरम रुख के चलते वायदा कीमतों पर दबाव बना रहा। अब निवेशकों की निगाहें अगले सप्ताह जारी होने वाले अमेरिका के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आंकड़ों पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि इन आंकड़ों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर आगे की रणनीति के संकेत मिल सकते हैं, जिसका असर सोने की कीमतों पर भी देखने को मिलेगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article