बिजनेस

Silver Price: अगले 12-18 महीनों में चांदी में रह सकती है तेजी बरकरार, मांग बढ़ने का दिखेगा असर, सप्लाई हो रही कम

Silver Price: साल 2025 चांदी के लिए काफी अच्छा रह सकता है। इसकी वजह अधिक औद्योगिक मांग और आपूर्ति की कमी होना है। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई। एमके वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड की रिपोर्ट के मुताबिक, चांदी में अगले 12 से 18 महीने तेजी देखने को मिल सकती है।

Image

चांदी में रह सकती है तेजी बरकरार

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • चांदी में रह सकती है तेजी बरकरार
  • 12-18 महीनों में लगा सकती है छलांग
  • मांग बढ़ने का हो सकता है असर

Silver Price: साल 2025 चांदी के लिए काफी अच्छा रह सकता है। इसकी वजह अधिक औद्योगिक मांग और आपूर्ति की कमी होना है। यह जानकारी गुरुवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई। एमके वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड की रिपोर्ट के मुताबिक, चांदी में अगले 12 से 18 महीने तेजी देखने को मिल सकती है। वित्तीय फर्म का मानना है कि मध्यम से लंबी अवधि के कारक चांदी की कीमत में बढ़त का समर्थन कर रहे हैं। इसकी वजह अमेरिका में ब्याज दरों में गिरावट, वैश्विक अस्थिरता, इलेक्ट्रिक व्हीकल और ग्रीन एनर्जी सेक्टर के कारण बढ़ती हुई औद्योगिक मांग है।

ये भी पढ़ें -

मांग मजबूत बनी रहने की उम्मीद

रिपोर्ट में कहा गया कि चांदी के लिए लंबी अवधि का आउटलुक मजबूत बना हुआ है। इसकी वजह औद्योगिक उपयोग बढ़ना है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, सर्किट बोर्ड्स, सोलर पैनल और ईवी बैटरी में चांदी एक मुख्य घटक है।

इलेक्ट्रिक वाहनों और ग्रीन एनर्जी टेक्नोलॉजी के निरंतर अपनाए जाने के कारण, चांदी की औद्योगिक मांग मजबूत बनी रहने की उम्मीद है।

2024 में चांदी की कुल मांग

वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी ने कहा कि चांदी की कुल मांग का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा औद्योगिक क्षेत्र से आ रहा है। हाल के समय में चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। भारतीय रुपयों में चांदी की कीमतें 2024 में 15 प्रतिशत बढ़ी है और 2025 में अब तक 11 प्रतिशत बढ़ चुकी हैं।

2024 में चांदी की कुल मांग 1,219 मिलियन औंस रहने का अनुमान है, जबकि आपूर्ति केवल 1,004 मिलियन औंस थी।

मांग और आपूर्ति में बना हुआ है अंतर

रिपोर्ट में कहा गया कि मांग और आपूर्ति में लगातार अंतर बना हुआ है , जिसके कारण चांदी की बढ़ती कीमतों को समर्थन मिल रहा है। चांदी फिलहाल 33 डॉलर प्रति औंस के अहम लेवल पर बनी हुई है और टेक्निकल इंडिकेटर्स से संकेत मिल रहा है कि इसमें और तेजी देखने को मिल सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति औंस चांदी की कीमत आने वाले समय में 36.60 डॉलर, 38.70 डॉलर और 39.30 डॉलर तक पहुंच सकती है। (इनपुट - आईएएनएस)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article